PM Modi Itanagar Visit: भारत के उत्तर-पूर्वी कोने में बसा एक छोटा-सा राज्य, जहां सूरज सबसे पहले उगता है, अरुणाचल प्रदेश, अब देश के विकास की नई धुरी बनता जा रहा है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर में आयोजित एक विशाल समारोह में ₹5,125 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने अरुणाचल की धरती को "केसरिया वीरता" की प्रतीक बताते हुए कहा कि यह राज्य भारत के आत्मबल और सीमाओं की सुरक्षा का गौरव है.
ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने शियोमी जिले की दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी. ये परियोजनाएं केवल बिजली उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, रोज़गार और पर्यावरण-संरक्षण के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगी.
LIVE: PM Shri @narendramodi lays the foundation stone and inaugurates various development works in Itanagar, Arunachal Pradesh. https://t.co/yQTlUVmUp7
— BJP (@BJP4India) September 22, 2025
इन परियोजनाओं में शामिल हैं:
इसके साथ ही उन्होंने कन्वेंशन सेंटर, स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई परियोजनाएं भी जनता को समर्पित कीं.
"अरुणाचल मेरा दिल है"
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा, "जैसा तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसा ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है. यह भूमि वीरता की भूमि है." उन्होंने बताया कि ये यात्रा उनके लिए विशेष है क्योंकि यह नवरात्र के पहले दिन हो रही है, एक शुभ आरंभ. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं है, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और सुरक्षा को भी साथ लेकर चलना है.
"कांग्रेस की सोच ने अरुणाचल और पूर्वोत्तर को नुकसान पहुंचाया"
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दशकों तक दिल्ली की सरकारों ने पूर्वोत्तर को वोटों और सीटों की संख्या से तौला. उन्होंने कहा, "जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है." इस वाक्य में मोदी की वो भावना झलकती है, जो उन्होंने बार-बार 'सबका साथ, सबका विकास' के ज़रिए जताई है.
"नॉर्थ ईस्ट- राष्ट्र का गौरव, न कि केवल क्षेत्र"
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए नॉर्थ ईस्ट केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि 'अष्टलक्ष्मी' है, भारत की आठ सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विकासशील शक्तियाँ. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रेरणा कभी वोट बैंक नहीं रही, बल्कि राष्ट्र प्रथम का विचार ही नीति और नीयत दोनों का आधार है.
यह भी पढ़ें- कायर पाकिस्तान! रात में सोते समय अपने ही लोगों पर किया एयरस्ट्राइक, 30 मासूम लोगों गई जान