DUSU Election: ABVP vs NSUI में कांटे की टक्कर, कल तय होगा DU का नया Boss!

DUSU Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए आज यानी 18 सितंबर को मतदान हो रहा है. DU के अलग-अलग कॉलेजों में छात्र छात्रसंघ के केंद्रीय पदों के लिए वोट डाल रहे हैं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत कई पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं.

Bharat 24

DUSU चुनाव में मतदान दो चरणों में कराया जा रहा है. पहला चरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है, जबकि दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी. छात्र अपने कॉलेज में तय व्यवस्था के मुताबिक मतदान कर रहे हैं.

अब सभी की नजर 19 सितंबर पर है, जब DUSU Election 2026 के नतीजे सामने आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित Multipurpose Hall, University Sports Stadium में की जाएगी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को ट्रंप ने दिखाया ठेंगा! ईरान को लेकर अमेरिका करने जा रहा कुछ बड़ा, मिडिल ईस्ट में हलचल तेज