नशे में धुत युवक का खौफनाक कांड! एक-एक कर चबा गया दो जहरीले सांप, तीसरे को भी खाने वाला था लेकिन तभी...

Man Swallowed Snakes: झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना पहले जिंदा सांप को पकड़कर चबा डाला और फिर दूसरे सांप को भी खा गया.

drunk-man-chews-two-snakes-jharkhand-shocking-incident
AI Generated

Man Swallowed Snakes: झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना पहले जिंदा सांप को पकड़कर चबा डाला और फिर दूसरे सांप को भी खा गया. इतना ही नहीं, वह तीसरे सांप को पकड़ने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया. घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

ताश खेलते समय सांप दिखा तो पकड़कर चबा गया

यह सनसनीखेज मामला चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बरवाडीह टोला गांव का है. जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय बुधन भारती शनिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में बैठकर ताश खेल रहा था. इस दौरान उसने काफी मात्रा में शराब पी रखी थी.

इसी बीच पास के खेत से एक सांप रेंगते हुए वहां पहुंचा. बताया जाता है कि सांप ने बुधन की ओर बढ़कर उसे काटने की कोशिश की. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग खुद को बचाने के लिए दूर भागते हैं, लेकिन नशे में धुत बुधन ने उल्टा सांप को हाथों से पकड़ लिया. साथियों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और जिंदा सांप को नोंच-नोंचकर चबा गया.

मरा हुआ सांप भी बना लिया निवाला

पहला सांप खाने के बाद भी उसका व्यवहार सामान्य नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह तुरंत पास के खेत की ओर भागा, जहां ग्रामीणों ने पहले से एक मरा हुआ सांप फेंक रखा था. बुधन ने उसे उठाया और उसे भी चबाकर खा लिया. गांव वालों का कहना है कि उस समय वह पूरी तरह नशे में था और उसे अपनी जान का कोई डर नहीं था. उसकी इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोग भी दंग रह गए.

पकड़ने ही वाला था तीसरा सांप 

दो सांप खाने के बाद बुधन वापस अपने साथियों के बीच आया और फिर से शराब पीने लगा. इसके कुछ देर बाद उसने तीसरे सांप को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी. इसी दौरान गांव वालों ने उसके परिवार को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रोकने के लिए काफी समझाने लगे. काफी देर तक मनाने और हाथ जोड़ने के बाद आखिरकार बुधन तीसरे सांप को पकड़ने की कोशिश से पीछे हटा. अगर परिजन समय पर नहीं पहुंचते तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के कुछ समय बाद बुधन भारती की तबीयत अचानक खराब होने लगी. उसके शरीर का रंग बदलने लगा और उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई. परिजन तुरंत उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: खीर में नींद की गोलियां, फिर मारकर बाथरूम में दफनाया... पत्नी की खौफनाक करतूत जानकर कांप उठेगी रूह