देखते ही मार देना गोली... होर्मुज नाकाबंदी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, US नेवी को दिया ये आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नौसेना के नियंत्रण का दावा किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने ईरान की सरकार पर भी तीखा हमला किया.

Donald Trump statement on Strait of Hormuz blockade america iran war
Image Source: Social Media/AI

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नौसेना के नियंत्रण का दावा किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने ईरान की सरकार पर भी तीखा हमला किया और यह भी कहा कि बिना अमेरिकी नौसेना की मंजूरी के कोई भी जहाज इस जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकता.

‘उन्हें नहीं पता उनका नेता कौन’

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका असली नेता कौन है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में एक अंदरूनी लड़ाई चल रही है, जो कट्टरपंथियों और नरमपंथियों के बीच हो रही है. उनका कहना था कि कट्टरपंथी युद्ध के मैदान में हार रहे हैं जबकि नरमपंथी नेता को भी सम्मान मिल रहा है, हालांकि वह असल में नरमपंथी नहीं हैं. यह पूरी स्थिति ट्रंप के मुताबिक बहुत ही अजीब और अव्यवस्थित है.

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नौसेना का दावा

ट्रंप ने आगे लिखा कि "हमारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण है. यूनाइटेड स्टेट्स नेवी की मंजूरी के बिना कोई भी जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता." उनका कहना था कि यह जलडमरूमध्य पूरी तरह से अमेरिकी नौसेना के हाथों में है और जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक इस जलडमरूमध्य का कोई भी उपयोग नहीं हो सकता.

बारूदी सुरंगों को नष्ट करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में एक और बयान दिया, जिसमें उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई किसी भी बारूदी सुरंग को नष्ट कर दें. ट्रंप ने लिखा, "मैंने आदेश दिया है कि जो भी नावें बारूदी सुरंगें बिछा रही हैं, चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों, उन्हें गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए. इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए."

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि "हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं, और मैं आदेश देता हूं कि यह काम अब तीन गुना तेजी से किया जाए."

ये भी पढ़ें: 'हेलहोल' विवाद पर ट्रंप का यूटर्न; अब भारत को बताया महान देश, कहा - वहां मेरा वेरी गुड फ्रेंड टॉप...