क्या पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन? अब सेना ने बताई सच्चाई

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन की खबरों ने मंगलवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

Did Pakistan violate ceasefire in Poonch Now the army has revealed the truth
Image Source: Internet

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन की खबरों ने मंगलवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ कर दिया है कि पुंछ में कोई संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं हुआ है.

फायरिंग की खबरें निराधार

भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा, "कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुंछ क्षेत्र में सीजफायर उल्लंघन की रिपोर्ट्स आई हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि LoC पर किसी तरह की फायरिंग या उल्लंघन नहीं हुआ है." दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई. लेकिन सेना की तरफ से इन सभी दावों को खारिज कर दिया गया है.

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई जवाबी कार्रवाई के कारण 7 से 10 मई के बीच सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था. उस समय मिसाइल हमले, ड्रोन स्ट्राइक्स और गोलीबारी जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिसमें कुछ आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी. हालांकि, उसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक बातचीत के जरिए तनाव को कम किया गया और LoC पर हालात अब सामान्य हैं.

कुलगाम में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की. तीन आतंकवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया. सेना को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. यह ऑपरेशन बीते तीन दिनों से जारी था और कुलगाम के घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ यह इस साल का सबसे लंबा मुठभेड़ ऑपरेशन माना जा रहा है.
 
छह दिन, आठ आतंकियों का सफाया

बीते छह दिनों में सुरक्षाबलों ने कुलगाम, राजौरी और पुलवामा जैसे इलाकों में चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशनों में कुल आठ आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी दक्षिण कश्मीर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गनीमत यह रही कि इन ऑपरेशनों में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि कुछ और आतंकियों के छिपे होने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 'भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं, 24 घंटे में और ज्यादा टैरिफ...' रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप ने दी नई धमकी