यूक्रेन का रोडिन्स्के शहर एक बार फिर रूस के एक खतरनाक हमले का शिकार बना है, लेकिन इस बार तबाही का तरीका पहले से कहीं अधिक आधुनिक और भयावह था. रूस ने इस हमले में एक 250 किलो वजनी बम का इस्तेमाल किया, जिससे शहर की मुख्य इमारत के साथ-साथ कई घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोग दहशत में अपने घरों से भागते नजर आए.
फाइबर ऑप्टिक ड्रोन: रूस की नई रणनीति
हमले के तुरंत बाद इलाके में लगातार रूसी ड्रोन देखे गए, जो हवा में मंडरा रहे थे और निगरानी कर रहे थे. इनमें से एक ड्रोन ने हमला भी किया, जिसे यूक्रेनी सैनिकों को गोलियों से मार गिराना पड़ा. ये कोई सामान्य ड्रोन नहीं थे, बल्कि रूस द्वारा हाल ही में विकसित फाइबर ऑप्टिक ड्रोन थे. यह ड्रोन एक पतले लेकिन मजबूत तार से कंट्रोलर से जुड़े होते हैं, जिससे इन्हें इलेक्ट्रॉनिक जैमर से रोका नहीं जा सकता.
जैमिंग तकनीक अब बेअसर
अब तक यूक्रेन जिन जैमिंग उपकरणों के सहारे ड्रोन को रोक रहा था, वे इन नए फाइबर ऑप्टिक ड्रोन पर बिल्कुल भी असर नहीं कर रहे. आम ड्रोन जहां वायरलेस सिग्नल से चलते हैं, वहीं ये ड्रोन सीधे तार से नियंत्रित होते हैं, जिससे इनका नियंत्रण बेहद स्थिर और सुरक्षित होता है.
यूक्रेनी सैनिकों के लिए नई मुश्किल
इन ड्रोन की वजह से अब यूक्रेनी सैनिक पहले की तुलना में कहीं ज्यादा समय तक एक ही स्थान पर टिके रहने को मजबूर हैं. पहले जहां उनकी ड्यूटी 3 से 7 दिनों की होती थी, अब कई सैनिक 30 से 120 दिनों तक एक ही जगह पर रह रहे हैं. ड्रोन कभी भी हमला कर सकते हैं, जिससे सैनिक लगातार तनाव और खतरे में जी रहे हैं.
युद्ध की बदलती प्रकृति
यूक्रेनी सैनिकों का कहना है कि रूस अब पारंपरिक युद्ध की रणनीतियों से हटकर छोटे, गुप्त हमलों की ओर बढ़ चुका है. कभी मोटरसाइकिल से, तो कभी चुपचाप पीछे से हमला किया जाता है. दोनों सेनाएं अब इतनी नजदीक हैं कि युद्ध की रेखाएं धुंधली हो गई हैं और हर क्षण खतरा मंडरा रहा है.
फाइबर ऑप्टिक ड्रोन की विशेषताएं
रूस की बढ़ती बढ़त
इस नई तकनीक के इस्तेमाल से रूस ने युद्ध में एक नई बढ़त हासिल कर ली है. फाइबर ऑप्टिक ड्रोन न सिर्फ निगरानी के क्षेत्र में, बल्कि हमलों की सटीकता में भी एक बड़ा बदलाव लेकर आए हैं. इनसे यूक्रेनी सेना की सुरक्षा चुनौतियां अब कहीं अधिक गंभीर हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में फिर हुआ ड्रोन हमला, वॉलीबॉल मैदान पर अटैक; इलाके में दहशत का माहौल