ईरान-अमेरिका युद्ध हुआ सच... अब 'चीनी नास्त्रेदमस' ने की 5 खौफनाक भविष्यवाणी, जानकर रह जाएंगे दंग!

China Nostradamus Predictions: चीन के प्रोफेसर जियांग श्येछिन को उनके समर्थक ‘चीन का नास्त्रेदमस’ कहते हैं. इसकी वजह उनकी कुछ पुरानी भविष्यवाणियां हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे बाद में सही साबित हुईं.

China Nostradamus prediction for 2027 claims Iran war to an economic crisis in the US
Image Source: Social Media

China Nostradamus Predictions: चीन के प्रोफेसर जियांग श्येछिन को उनके समर्थक ‘चीन का नास्त्रेदमस’ कहते हैं. इसकी वजह उनकी कुछ पुरानी भविष्यवाणियां हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे बाद में सही साबित हुईं. अब जियांग ने साल 2027 को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. इनमें ईरान युद्ध के और खतरनाक होने से लेकर अमेरिका में आर्थिक संकट और गृहयुद्ध जैसे हालात बनने तक की बातें शामिल हैं.

जियांग श्येछिन चीनी-कनाडाई शिक्षक और राजनीतिक टिप्पणीकार हैं. उन्होंने पहले दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और इजरायल ईरान के साथ युद्ध में शामिल हो सकते हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि यह दावा बाद में सही साबित हुआ. अब जियांग का कहना है कि ईरान का मौजूदा युद्ध आने वाले समय में और गंभीर रूप ले सकता है.

ईरान में जमीनी जंग का दावा

जियांग के मुताबिक, ईरान में मौजूदा हालात आगे चलकर पूरी तरह युद्ध में बदल सकते हैं. उनका दावा है कि स्थिति ऐसी बन सकती है कि अमेरिका को ईरान में अपने जमीनी सैनिक भेजने पड़ें. इसके बाद अमेरिका लंबे समय तक पश्चिम एशिया के संघर्ष में फंस सकता है.

उन्होंने अप्रैल 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि अगर ईरान में अमेरिकी जमीनी अभियान शुरू होता है तो वहां चार साल तक फंसे रहना भी कम अनुमान होगा. उनके मुताबिक यह संघर्ष 10 से 20 साल तक चल सकता है.

18 साल के युवाओं की भर्ती का दावा

जियांग ने अमेरिका को लेकर इससे भी बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि अगर ईरान में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों की जरूरत पड़ती है तो अमेरिका में अनिवार्य सैन्य भर्ती की व्यवस्था दोबारा शुरू हो सकती है. उनके मुताबिक 2027 तक इसकी तैयारी शुरू हो सकती है और 18 साल की उम्र के युवाओं को भी सेना में सेवा देने के लिए बुलाया जा सकता है.

अमेरिका के शहरों में बढ़ेगी सुरक्षा बलों की तैनाती?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जियांग ने अमेरिका के अंदर भी बड़े बदलाव होने का दावा किया है. उनका कहना है कि आने वाले समय में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट यानी आईसीई की ताकत बढ़ सकती है और इसका असर अमेरिका के बड़े शहरों में ज्यादा दिखाई दे सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि आर्थिक संकट से निपटने के लिए नेशनल गार्ड को अमेरिका के बड़े शहरों में तैनात किया जा सकता है.

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी संकट का दावा

जियांग की भविष्यवाणियों में सबसे बड़ा दावा अमेरिका और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर है. उनका कहना है कि 2027 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में फंस सकती है.

उन्होंने इसके पीछे होर्मुज जलडमरूमध्य को बड़ी वजह बताया है. उनके मुताबिक यह रास्ता दुनिया की ऊर्जा सप्लाई और समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अगर होर्मुज लंबे समय तक बंद रहता है तो तेल, गैस और उर्वरक की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं.

ट्रंप को लेकर भी किया बड़ा दावा

जियांग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोच को लेकर भी अपना अनुमान बताया है. उनका दावा है कि ट्रंप खुद को अमेरिका को बचाने के मिशन पर आया नेता मानते हैं.

जियांग के मुताबिक, ट्रंप के लिए ईरान युद्ध जीतना ही अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकता. उनका दावा है कि ट्रंप की असली कोशिश सत्ता में बने रहने और 2028 में तीसरा राष्ट्रपति कार्यकाल हासिल करने की हो सकती है. हालांकि, अमेरिका के संविधान में राष्ट्रपति के तीसरे कार्यकाल पर रोक है.

ये भी पढ़ें- अभेद्य होगा भारत का एयर डिफेंस! सुदर्शन चक्र की बढ़ेगी ताकत, रूस ने दिया इन घातक हथियारों का ऑफर