Monsoon Session 2026: संसद भवन के एनएक्सी बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक आज होती है एक दिन पहले और 3 घंटे चली इस बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की. बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके सहित 40 दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि बैठक के बीच विपक्ष ने सांकेतिक वॉकआउट किया. विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने टीएमसी के बागी 20 सांसदों के गुट को बैठक में क्यों बुलाया? जबकि स्पीकर ओम बिरला ने उनके गुट को अभी तक मान्यता नहीं दी है. उधर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू ने बैठक के बाद कहा कि मीटिंग में अच्छी चर्चा हुई है और सब ने अपनी बात रखी.
ये भी पढ़ें- नागालैंड के मोन में कुदरत का कहर! भीषण लैंडस्लाइड से कई घर जमींदोज, 3 की मौत... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी