Big Beautifull Act: अमेरिकी राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है. व्हाइट हाउस में आयोजित 249वें स्वतंत्रता दिवस की पिकनिक के दौरान हुए इस हस्ताक्षर समारोह में ट्रंप समर्थकों, सांसदों और कई मेहमानों की उपस्थिति रही.
क्या है 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'?
इस कानून का आधिकारिक नाम 'टैक्स, टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल' है. इसमें बड़े पैमाने पर टैक्स में छूट और सरकारी खर्च में कटौती के प्रावधान शामिल किए गए हैं. ट्रंप के 2017 में लागू किए गए टैक्स कानून को अब यह नया बिल स्थायी रूप से स्थापित करता है.
बिल पारित होने की प्रक्रिया
इस बिल को अमेरिकी संसद में लाने से लेकर कानून बनने तक एक लंबी बहस और राजनीतिक प्रक्रिया चली. पहले यह सीनेट से पारित हुआ, फिर प्रतिनिधि सभा में इसे 218-214 वोटों से पास किया गया. अधिकांश रिपब्लिकन नेताओं ने इस बिल का समर्थन किया.
SIGNED. SEALED. DELIVERED. 🧾🇺🇸
— The White House (@WhiteHouse) July 4, 2025
President Trump’s One Big Beautiful Bill is now LAW — and the Golden Age has never felt better. pic.twitter.com/t0q2DbZLz5
व्हाइट हाउस लॉन बना ऐतिहासिक गवाह
ट्रंप ने इस ऐतिहासिक कानून पर हस्ताक्षर वाइट हाउस लॉन में आयोजित पिकनिक समारोह के दौरान किए. इस मौके पर आसमान में फाइटर जेट्स और स्टेल्थ बॉम्बर की गूंज सुनाई दी, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया. हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने हाउस स्पीकर माइक जॉनसन द्वारा उपहार में दी गई गवेल (हथौड़ी) को ज़ोर से बजाया—जिसका इस्तेमाल संसद में बिल के अंतिम अनुमोदन के समय भी हुआ था.
ट्रंप का बयान हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा,
"मैंने अपने देश के लोगों को कभी इतना खुश नहीं देखा. यह बिल सेना से लेकर आम नागरिकों तक, हर वर्ग का ध्यान रखता है. हमारे पास अब अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी खर्च कटौती और सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश है." उन्होंने इस ऐतिहासिक कानून को संसद में सफलतापूर्वक पारित कराने के लिए हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थून का विशेष धन्यवाद दिया.
आलोचना भी जारी
हालांकि इस बिल से सरकारी खर्च में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इसके कुछ पहलुओं को लेकर आलोचना भी हो रही है. खासकर यह आशंका है कि इससे लाखों अमेरिकियों को स्वास्थ्य बीमा से बाहर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका चलाएगा पाकिस्तानी परमाणु हथियार! CIA के पूर्व जासूस बड़ा खुलासा