टीम इंडिया पर BCCI ने की पैसों की बारिश! T20 वर्ल्ड चैंपियन को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा सम्मान मिला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए भारी इनामी राशि की घोषणा की है.

BCCI will give Rs 131 crore to T20 World Champion Team India
Image Source: ANI

BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा सम्मान मिला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए भारी इनामी राशि की घोषणा की है.

भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही विभागों में दमदार खेल देखने को मिला. टीम की जीत में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही.

टीम इंडिया को मिलेंगे 131 करोड़ रुपये

बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश प्राइज का ऐलान किया है. यह रकम खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े अन्य सदस्यों के बीच बांटी जाएगी.

यह अब तक भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई सबसे बड़ी इनामी राशियों में से एक मानी जा रही है.

पिछली बार से ज्यादा मिला इनाम

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था. इस बार इनामी राशि में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

भारत ने 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के बीच 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी. उस समय भी बीसीसीआई ने टीम को 58 करोड़ रुपये का बोनस दिया था.

बीसीसीआई द्वारा घोषित यह इनाम आईसीसी की प्राइज मनी से अलग है. आईसीसी ने टूर्नामेंट के कुल प्राइज पूल से चैंपियन टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये) दिए हैं. वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1.6 मिलियन डॉलर की राशि मिली है.

ये भी पढ़ें- 11 दिन, 11 देश और हजारों मौतें... जंग की आग में जल रहा पूरा मिडिल ईस्ट, इजराइल से ईरान तक मची तबाही