मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 27 जून को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब बैंकॉक से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E1052 से उतरे एक भारतीय यात्री को ज़िंदा सांपों की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. कस्टम्स ज़ोन-III की टीम को यात्री के व्यवहार में असामान्यता और घबराहट नजर आई, जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई.
बैग से बरामद हुए दुर्लभ और विदेशी सांप
जांच में अधिकारियों को उस यात्री के बैग से कपड़े की थैलियों में छिपाकर रखे गए 16 ज़िंदा सांप मिले. कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, सांपों की जो प्रजातियां बरामद की गईं, उनमें शामिल हैं:
इन सभी सांपों को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन करते हुए भारत लाया जा रहा था.
RAWW और WCCB ने की त्वरित कार्रवाई
सांपों की पहचान और सुरक्षित हैंडलिंग के लिए Resqink Association for Wildlife Welfare (RAWW) के विशेषज्ञों को बुलाया गया. बाद में सभी सांपों को जब्त कर लिया गया और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई. 28 जून को पंचनामा तैयार किया गया और आरोपी को कस्टम्स अधिनियम, 1962 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया.
अंतरराष्ट्रीय तस्करी का गहरा जाल
इस घटना के बाद Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) और कस्टम्स विभाग मिलकर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं. पकड़े गए सांपों को उनके मूल देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे जीवों की तस्करी केवल पर्यावरण और जैव विविधता के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है.
ये भी पढ़ें: मां-बाप सड़क किनारे टोकरी में छोड़ गए 3 दिन की नवजात बच्ची, साथ में मिला Sorry लिखा नोट