पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं मिली इस खिलाड़ी को जगह, चाइनामैन की प्लेइंग 11 में एंट्री

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कुछ ही घंटों में कोलंबो में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे.

Arshdeep singh did not get a place in Team India squad against Pakistan kuldeep yadav
Image Source: Social Media

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कुछ ही घंटों में कोलंबो में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. 

इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में एक और बदलाव की संभावना है. अभिषेक शर्मा की वापसी हो सकती है और वह संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं. अभिषेक पिछले मैच में बीमारी की वजह से नहीं खेले थे, लेकिन अब वह फिट बताए जा रहे हैं.

क्यों बाहर हो सकते हैं अर्शदीप?

कोलंबो की पिच को स्पिन के लिए मददगार माना जाता है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने अतिरिक्त स्पिनर खिलाने का फैसला किया है. पत्रकारों की रिपोर्ट के अनुसार, इसी कारण अर्शदीप सिंह को इस मैच से बाहर रखा जा सकता है और कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा.

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 9 मैचों में 23 विकेट लिए हैं. वह एक मैच में पांच विकेट और एक मैच में चार विकेट भी ले चुके हैं. उनकी गेंदों की विविधता को समझना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहा है. खासकर बाबर आजम के खिलाफ उन्हें सफलता मिली है.

कोलंबो में स्पिनर्स का असर

भारत-पाकिस्तान मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. पाकिस्तान की टीम ने अब तक इस ग्राउंड पर मैच नहीं खेला है. हालांकि पिछले मैच में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जबकि शादाब खान ने 2 विकेट हासिल किए थे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- PM Kisan: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये