Amit Shah On Drug Control: देश को आंतरिक सुरक्षा के खतरों से बचाना सिर्फ सीमाओं की रक्षा करना नहीं बल्कि देश की युवा पीढ़ी के रगों में तैरते ज़हर को खत्म करना भी है. गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह देश से नक्सलवाद का सफाया करने का संकल्प लिया और उसे जमीन पर उतारा अब ठीक उसी तर्ज पर मोदी सरकार ने नशा मुक्त भारत का बिगुल फूंक दिया है. अंतरराष्ट्रीय निरोधक दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौके पर देश के गृह मंत्री समेत कई मुख्यंत्रियों ने एक सुर में ड्रग्स के खिलाफ देश की सबसे बड़ी जंग का रोड मैप सामने रखा है.
ये भी पढ़ें- होर्मुज पर नए युद्ध की आहट! ईरान ने अब इस देश पर मिसाइल बरसाने की दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला