पत्नी से चंद कदम की दूरी पर चुपके से आखिर किसने बनाए नाबालिग युवती से शारीरिक संबंध, अमेरिका में मचा हड़कंप

world news अमेरिकी कारोबारी अरबपति ग्लेन डबिन गंभीर आरोपों से घिर गए हैं. आरोप है कि घर पर उनकी गर्भवती पत्नी सो रही थीं और बगल के कमरे में उन्होंने एक नाबालिग युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए.

पत्नी से चंद कदम की दूरी पर चुपके से आखिर किसने बनाए नाबालिग युवती से शारीरिक संबंध, अमेरिका में मचा हड़कंप

अमेरिकी कारोबारी अरबपति ग्लेन डबिन गंभीर आरोपों से घिर गए हैं. आरोप है कि घर पर उनकी गर्भवती पत्नी सो रही थीं और बगल के कमरे में उन्होंने एक नाबालिग युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस खबर के सामने आने के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है. दरअसल, यह दावा यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन केस में कोर्ट के कागजात के एक नए बैच में किया गया है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी अरबपति ग्लेन डबिन की पत्नी गर्भवती थी और वह कमरे में सो रही थी. ठीक इसी दौरान बगल के कमरे में ग्लेन डबिन ने एक नाबालिग युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसका खुलासा होने के बाद पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है. 

पीड़िता युवती को किया गया था अगवा !

कोर्ट में नए कागजात को अध्ययन करने के बाद यह खुलासा हुआ है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में नए कागजात  सामने आए हैं, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि अरबपति काराबोरी ग्लेन डबिन ने एपस्टीन के यौन तस्करी पीड़ितों में से एक नाबालिग युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे के मुताबिक, शारीरिक शोषण के दौरान वह किशोरी थी, उस दौरान एपस्टीन और मैक्सवेल ने तस्करी करके उसे कारोबारी ग्लेन डबिन के अलावा अन्य प्रभावशाली और पैसे वाले लोगों के पास भेजा गया था. यह वही समय है जब कारोबारी ग्लेन डबिन ने उस समय संबंध बनाए जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं.

एक आरोपी को हो चुकी है 13 महीने की जेल

उधर, कारोबारी ग्लेन डबिन ने इसे एक तरह से स्वीकार करते हुए अपने अवैध शारीरिक संबंधों पर दुख जताया है. वहीं, डबिन दंपती को वर्ष 2009 में यह जानकारी हाथ लगी कि एपस्टीन एक यौन अपराधी था. जिसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 13 महीने की जेल तक हुई थी. कहा जा रहा है कि ग्लेन डबिन ने ईवा से शादी की थी और एपस्टीन के साथ कारोबारी संबंध बनाए. इसके साथ ही हेज फंड निवेश करके लाखों का नुकसान उठाया था.

Bihar News: होटल से लौटी कॉलेज छात्रा की बात सुनकर क्यों परिवार के सदस्यों के उड़ गए होश