Bihar News: होटल से लौटी कॉलेज छात्रा की बात सुनकर क्यों परिवार के सदस्यों के उड़ गए होश

Bihar Crime News कॉलेज की 21 साल की छात्रा के साथ उसके ही जान पहचान के दोस्त ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद छात्रा को धमकी दी कि किसी को यह बात बताई तो उसका अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर देंगे

Bihar News: होटल से लौटी कॉलेज छात्रा की बात सुनकर क्यों परिवार के सदस्यों के उड़ गए होश

पटना, भारत 24 डिजिटल डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में कॉलेज की एक छात्रा को बहला फुसलाकर होटल में ले जाने और फिर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. छात्रा को आरोप है कि होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है. आरोपी छात्र है. बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों ने झांसा देकर छात्र को बुलाया और फिर पुलिस से पकड़वाया. 

पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

कालेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का यह मामला पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के जानीपुर थाना का है. यहां पर कॉलेज की 21 साल की छात्रा के साथ उसके ही जान पहचान के दोस्त ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद छात्रा को धमकी दी कि किसी को यह बात बताई तो उसका अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर देंगे और बदनाम कर देंगे. इस घटना के बाद छात्रा डरी सहमी अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और परिजनों के सहयोग से दुष्कर्म करने वाले छात्र को झांसे में लेकर फुलवारी शरीफ ब्लॉक परिसर बुलाया गया और वहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

अश्लील वीडियो के जरिये दे रहा था धमकी

गिरफ्तार छात्र का नाम नीपु  है और वह गाजा चक का रहने वाला है. पुलिस मामले में आगे के कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि वह भी कॉलेज का ही छात्र है. वह छात्रा को पहले से जानता है. यही वजह है कि छात्रा युवक के कहने पर उसके साथ होटल चली गई. यहां पर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर इस दौरान वीडियो भी बना ली. इसके बाद वह वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था.  

रिपोर्ट: रजत कुमार