भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अमेरिका ने किया बड़ा ऐलान, लिस्ट से हटाई गई दाल; किसानों को मिलेगा फायदा

India US Trade Deal: व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी फैक्ट शीट में कुछ अहम बदलाव किए हैं. नई शीट में दालों का जिक्र हटा दिया गया है. साथ ही भारत द्वारा अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक की खरीद को लेकर जो प्रावधान थे, उसे भी बदल दिए गए हैं.

America made a big change regarding trade deal with India pulses were removed from the list
Image Source: ANI/ File

India US Trade Deal: व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी फैक्ट शीट में कुछ अहम बदलाव किए हैं. नई शीट में दालों का जिक्र हटा दिया गया है. साथ ही भारत द्वारा अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक की खरीद को लेकर जो प्रावधान थे, उसे भी बदल दिए गए हैं. पहले इसे “प्रतिबद्धता” कहा गया था, अब इसे “इरादा रखता है” बताया गया है.

फैक्ट शीट के मुताबिक, भारत कई अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कुछ खाद्य व कृषि उत्पादों पर टैक्स कम करेगा या खत्म करेगा. इनमें कुछ अनाज, दालों की किस्में, सोयाबीन तेल, वाइन और शराब जैसे प्रोडक्ट बताए गए हैं. इसके अलावा ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला जैसे क्षेत्रों में अमेरिका से खरीद बढ़ाने की बात कही गई है.

500 अरब डॉलर की खरीद पर नया शब्द

पहले फैक्ट शीट में कहा गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक का सामान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है. अब इस लाइन को बदलकर यह कहा गया है कि भारत ऐसा करने का इरादा रखता है. इससे डील की भाषा थोड़ी नरम नजर आ रही है.

टैक्स और गैर-शुल्क बाधाओं का मुद्दा

दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि भारत में अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स काफी ज्यादा है, खासकर कृषि से जुड़े सामानों पर. इसके साथ ही भारत पर गैर-शुल्क नियमों के जरिए आयात में रुकावटें खड़ी करने का आरोप भी लगाया गया है.

फैक्ट शीट के अनुसार, आने वाले हफ्तों में भारत और अमेरिका इस ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. दोनों देश एक अंतरिम समझौते पर काम करेंगे ताकि व्यापार को बढ़ावा मिले और दोनों तरफ के व्यापारियों को फायदा हो.

किसानों से समझौता नहीं

सरकार ने साफ किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा की जाएगी. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, पोल्ट्री, डेयरी और दालों जैसे कई उत्पादों पर भारत कोई टैक्स छूट नहीं देगा.

ये भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती