नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Team India major shock match against Namibia Abhishek Sharma admitted to hospital
Image Source: Social Media

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है.

भारत को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए टीम मैनेजमेंट भी कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा है.

USA के खिलाफ मैच के दौरान भी ठीक नहीं थे अभिषेक

7 फरवरी को USA के खिलाफ खेले गए पहले मैच के दौरान ही अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब थी. तेज बुखार के बावजूद अभिषेक शर्मा ने वह मुकाबला खेला, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई.

उस मैच में अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे और बल्लेबाजी के बाद वो टीम इंडिया के डगआउट में भी नजर नहीं आए. उनकी जगह फील्डिंग के लिए संजू सैमसन को उतारा गया था. मैच खत्म होने के बाद अभिषेक हैंडशेक के लिए भी मैदान पर नहीं आए थे, जिससे उनकी तबीयत खराब होने की बात साफ झलक रही थी.

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी थे बीमार

USA के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ अभिषेक ही नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह भी ठीक नहीं थे. वहीं वॉशिंगटन सुंदर उस समय टीम के साथ मौजूद नहीं थे. हालात ऐसे रहे कि ड्रिंक सर्व करने के लिए कुलदीप यादव के साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप को मैदान पर आना पड़ा.

प्रैक्टिस सेशन से भी रहे दूर

10 फरवरी को जब टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन हुआ, तब अभिषेक शर्मा उसमें नजर नहीं आए. टीम मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया कि उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कत है. बाद में सामने आया कि उन्हें पेट का इंफेक्शन हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभिषेक को पेट से जुड़ी परेशानी है और उम्मीद की जा रही है कि वो अगले कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे. हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर अभी पूरी तरह से साफ तस्वीर नहीं है.

नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

प्रैक्टिस सेशन में अभिषेक की गैरमौजूदगी और संजू सैमसन का जमकर बल्लेबाजी अभ्यास करना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि नामीबिया के खिलाफ मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल सकता है.

बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में अभिषेक की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है. 8 फरवरी को दिल्ली में टीम इंडिया के मेंटर गौतम गंभीर की डिनर पार्टी में अभिषेक मौजूद थे. वहां उनकी हालत देखकर गंभीर भी थोड़े चिंतित नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बची 55 लोगों की जान! सोमालिया में टेकऑफ के 15 मिनट बाद प्लेन क्रैश, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश