पणजी: उत्तरी गोवा जिले में सोमवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब से हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना मापुसा शहर के धारगल गांव में तब हुई, जब किशोर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था.
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार कुछ व्यक्ति उस पर अचानक तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गए. अभी तक हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
घटना सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुई
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुई, जब किशोर मापुसा शहर में अपने स्कूल जाने के लिए धारगल गांव में बस का इंतजार कर रहा था.
घायल किशोर को तुरंत मापुसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बम्बोलिम, पणजी स्थानांतरित किया गया है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की तलाश तेज कर दी है और जांच जारी है. प्रशासन इस घटना को लेकर सतर्क है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें- 'भारत बयान देता है और खुद ही फैसला सुना...' फिर बिलबिलाए पाकिस्तानी विदेश मंत्री, अलापा कश्मीर राग