Strait Of Hormuz: एलपीजी गैस की संभावित कमी को लेकर चिंतित लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदा भारतीय ध्वज वाला टैंकर शिवालिक सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका है.
सूत्रों के अनुसार जहाज के आसपास भारतीय नौसेना के युद्धपोत सतर्क निगरानी कर रहे हैं, जिससे टैंकर की यात्रा सुरक्षित बनी रहे.
कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा टैंकर
बताया जा रहा है कि टैंकर शिवालिक में करीब 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है. यह जहाज अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच सकता है. इसके साथ ही एक और एलपीजी से भरा टैंकर जल्द भारत के लिए रवाना होने की अनुमति भी मिल गई है.
An Indian flagged vessel, Shivalik, carrying gas, is crossing the Strait of Hormuz without escort. The Indian naval warships in the vicinity are on standby: Sources pic.twitter.com/TznNqhTT9h
— ANI (@ANI) March 13, 2026
सूत्रों का कहना है कि यह राहत उस बातचीत के बाद आई है जो ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री के बीच हुई थी.
गैस की कमी की खबरों के बीच राहत
पिछले तीन–चार दिनों से कई जगहों पर एलपीजी की कमी की खबरें सामने आ रही थीं. कई गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें भी देखी गईं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई थी.
हालांकि, केंद्र सरकार ने शुरुआत से ही गैस की कमी की खबरों को नकारते हुए कहा था कि देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय झंडे वाले कितने जहाज फंसे, वहां से कैसे निकालेगी सरकार?