भारतीय जहाजों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! LPG लेकर आ रहे दो टैंकर, ईरान के साथ हो गई डील?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों को हॉर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है.

Iran War Strait of Hormuz open for Indian ships Two tankers carrying LPG
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों को हॉर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है. इन जहाजों में बड़ी मात्रा में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है, जो आने वाले दिनों में भारत पहुंच सकती है.

सूत्रों के मुताबिक भारत और ईरान के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के बाद इस रास्ते को भारतीय जहाजों के लिए खोलने पर सहमति बनी है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान की मंजूरी मिलने के बाद ये दोनों जहाज शुक्रवार को हॉर्मूज जलडमरूमध्य से होकर आगे बढ़ेंगे.

युद्ध के कारण बंद हुआ था रास्ता

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने हॉर्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी. इस कारण दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो गई थी.

इस नाकाबंदी का असर भारत पर भी पड़ा, क्योंकि भारत के कई जहाज इसी रास्ते से होकर ऊर्जा आपूर्ति लाते हैं.

पहले साफ नहीं थी स्थिति

गुरुवार को इस बात की चर्चा शुरू हुई थी कि भारतीय जहाजों को ईरान से अनुमति मिल सकती है. हालांकि उस समय भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. मंत्रालय ने यह जरूर बताया था कि भारत के विदेश मंत्री और ईरान के विदेश मंत्री के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है.

ईरानी राजदूत का बयान

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा कि ईरान हॉर्मूज जलडमरूमध्य से भारत के जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के संबंध मित्रतापूर्ण हैं और दोनों देशों के हित कई मामलों में एक जैसे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में भारत सरकार भी अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान की मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder: भारत में LPG की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी से हो रही गैस की किल्लत, सरकार ने लिया एक्शन