नवरात्रि पर इन 9 चीजों को जरूर लाएं अपने घर, सुख-समृद्धि से भर जाएगा हर कोना

Navratri Auspicious Items: हर साल शारदीय नवरात्रि का आगमन भक्तों के जीवन में उत्साह, भक्ति और एक नई ऊर्जा लेकर आता है. यह केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का उत्सव है.

9 things to your home this Navratri every corner filled with happiness and prosperity
Image Source: ANI/ File

Navratri Auspicious Items: हर साल शारदीय नवरात्रि का आगमन भक्तों के जीवन में उत्साह, भक्ति और एक नई ऊर्जा लेकर आता है. यह केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का उत्सव है. नौ रातें, नौ रूप और अनंत कृपा, मां दुर्गा जब अपने भक्तों के द्वार पर आती हैं, तो उन्हें खाली हाथ लौटाना उनकी फितरत नहीं होती.

शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के दिनों में कुछ विशेष वस्तुएं घर लाने से देवी दुर्गा की कृपा अनंत गुना बढ़ जाती है. ये चीजें न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं, बल्कि सुख, शांति, धन और समृद्धि का भी प्रवेश कराती हैं.

तो आइए जानते हैं, नवरात्रि के दौरान किन-किन पवित्र वस्तुओं को घर लाना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है:

1. लाल चुनरी

मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग है लाल. नवरात्र में लाल चुनरी घर लाकर पूजा स्थान पर रखना, या मां को ओढ़ाना बेहद पुण्यदायक माना गया है. यह घर की बाधाएं दूर करता है और देवी कृपा बनी रहती है.

2. चांदी या पीतल का हाथी

हाथी समृद्धि, शौर्य और ऐश्वर्य का प्रतीक है. इसे लाने से गणपति जी और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. शास्त्रों के अनुसार, पीतल या चांदी का छोटा हाथी घर में रखना शुभ संकेत माना गया है.

3. कमल का फूल या चित्र

कमल मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है और मां दुर्गा का भी प्रिय आसन. घर में कमल का फूल या तस्वीर रखने से धन की वृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.

4. मोर पंख

मोरपंख सौभाग्य, बुद्धि और शांति का प्रतीक है. देवी सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ यह शुभ प्रतीक नवरात्रि के दौरान घर में लाना बहुत फलदायक माना गया है.

5. सोलह श्रृंगार का सामान

मां दुर्गा को सुहाग का प्रतीक सोलह श्रृंगार अत्यंत प्रिय है. नवरात्रि में इसका पूजन और घर में इसका संग्रह वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य को बढ़ाता है.

6. केले का पौधा

भगवान विष्णु का प्रिय केला का पौधा घर में लगाना शुभ होता है. इससे घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. नवरात्र में इसे लगाना देवी-देवताओं की कृपा को आकर्षित करता है.

7. दक्षिणावर्ती शंख

यह शंख दुर्लभ और अत्यंत प्रभावशाली माना गया है. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय यह शंख घर में धन और शांति का वास कराता है.

8. श्रीयंत्र

नवरात्र में श्रीयंत्र को घर के मंदिर या पूजन स्थल पर स्थापित करना अत्यंत शुभ होता है. यह मां लक्ष्मी का प्रतीक है और अक्षय लक्ष्मी प्राप्ति का स्रोत बनता है.

9. मां दुर्गा की नई तस्वीर या मूर्ति

हर नवरात्र में मां दुर्गा की नई प्रतिमा या फोटो घर में लाना और उसका पूजन करना देवी को प्रसन्न करता है. यह घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है.

यह भी पढ़ें- "कॉकटेल 2" के सेट से लीक हुआ वीडियो! शाहिद, कृति और रश्मिका का दिखा इटालियन तड़का