"कॉकटेल 2" के सेट से लीक हुआ वीडियो! शाहिद, कृति और रश्मिका का दिखा इटालियन तड़का

Cocktail 2 Movie: 13 साल बाद कॉकटेल की फिर से होगी सर्विंग, लेकिन इस बार स्वाद थोड़ा नया होगा. 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की त्रिकोणीय प्रेम कहानी 'कॉकटेल' ने दर्शकों को हंसी, आंसू और संगीत का मिक्स फ्लेवर दिया था.

Leaked video from the sets of Cocktail 2 Shahid Kriti and Rashmika
Image Source: Social Media/X

Cocktail 2 Movie: 13 साल बाद कॉकटेल की फिर से होगी सर्विंग, लेकिन इस बार स्वाद थोड़ा नया होगा. 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की त्रिकोणीय प्रेम कहानी 'कॉकटेल' ने दर्शकों को हंसी, आंसू और संगीत का मिक्स फ्लेवर दिया था. अब निर्देशक होमी अदजानिया इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल "कॉकटेल 2" लेकर आ रहे हैं, और इस बार स्टार कास्ट पहले से ज्यादा फ्रेश और ग्लैमरस है.

'कॉकटेल 2' में इस बार नजर आएंगे शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना, तीनों ही सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं (कृति और शाहिद को छोड़कर, जो एक प्रोजेक्ट में साथ दिख चुके हैं). रोमांस, रिलेशनशिप और इमोशन्स की इस मिक्सड ड्रिंक में क्या ट्विस्ट होगा, ये तो फिल्म के आने पर ही पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर जो लीक वीडियो आए हैं, उन्होंने उत्साह को दोगुना कर दिया है.

इटली से लीक हुए कॉकटेल 2 के BTS वीडियोज

फिल्म की शूटिंग फिलहाल इटली की खूबसूरत गलियों और सड़कों पर चल रही है. वहीं से कुछ बिहाइंड द सीन क्लिप्स लीक हो चुके हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

एक वीडियो में शाहिद कपूर को लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है, जबकि कृति सेनन फ्रिंज स्कर्ट और कलरफुल बिकिनी टॉप में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. सड़क किनारे दोनों एक इमोशनल सीन शूट कर रहे हैं.

रश्मिका मंदाना का 'कॉकटेल' अंदाज

रश्मिका मंदाना की कुछ फोटोज भी इंटरनेट पर आ चुकी हैं, जिसमें वो ऑरेंज ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. फैंस को उनका नया हेयरकट और ट्रेंडी लुक खासा पसंद आ रहा है. रश्मिका इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं, जो अब तक उनके करियर में शायद नहीं देखा गया.

रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो "कॉकटेल 2" 2026 की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. शाहिद और रश्मिका पहली बार साथ काम कर रहे हैं, जिससे उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

क्या फिर बजेगा पार्टी एंथम?

'कॉकटेल' की यादगार बातों में से एक थी उसकी शानदार म्यूजिक एल्बम ‘तुम ही हो बंधु’, ‘दारू देसी’ और ‘सेकंड हैंड जवानी’ जैसे गाने आज भी पार्टी प्लेलिस्ट में रहते हैं. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ से भी यही उम्मीद की जा रही है कि म्यूजिक एक बार फिर दिल और डांस फ्लोर दोनों जीत लेगा.

यह भी पढ़ें- धनश्री का रोहित शर्मा के साथ 'ये-वो' वाला वीडियो क्यों करना पड़ा प्राइवेट? Rise And Fall में खुला राज