CBSE Chairman Transferred: केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है. यह कदम सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद उठाया गया है.
OSM प्रक्रिया की होगी विस्तृत जांच
ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली में सामने आई शिकायतों और गड़बड़ियों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है. इस समिति को पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
The CBSE Chairman and Secretary have been transferred. An inquiry committee has been constituted to probe the procurement of On-Screen Marking (OSM) services by CBSE. pic.twitter.com/esakjV4sqv
— ANI (@ANI) June 2, 2026
एस. राधा चौहान को सौंपी गई कमान
जांच समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन (CBC) की प्रमुख एस. राधा चौहान करेंगी. उन्हें जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों का सहयोग लेने का अधिकार भी दिया गया है.
एक महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
सरकार ने समिति को स्पष्ट समयसीमा भी निर्धारित की है. जांच पूरी करने के बाद समिति को अपनी रिपोर्ट एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को सौंपनी होगी.
तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग की व्यवस्था
जांच प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सचिवीय सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन को दी गई है. इससे समिति को आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी सहयोग मिलता रहेगा.
CBSE की मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब समिति की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में सामने आई कथित अनियमितताओं के पीछे क्या कारण रहे और आगे सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- माफिया और मच्छर दोनों को समाप्त... कुशीनगर में जमकर गरजे सीएम योगी, फाजिलनगर का नाम भी बदला