यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के SP-SSP भी बदले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े बदलाव किए हैं. इस बार 27 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के SP और SSP भी शामिल हैं.

27 IPS Officers Transferred in uttar pradesh full list
Image Source: Social Media

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े बदलाव किए हैं. इस बार 27 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के SP और SSP भी शामिल हैं. इस बदलाव में कुछ बड़े अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अन्य को विशेष इकाइयों में भेजा गया है. राज्य में चल रही इस तबादला एक्सप्रेस के साथ पुलिस विभाग के संचालन में भी नई दिशा नजर आ रही है.

नए SP और SSP की तैनाती

गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में SP और SSP की नियुक्ति में बदलाव किया है. इन जिलों में शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल हैं. कुछ जिलों के SP को PAC, SSF और SDRF जैसी विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है, वहीं लखनऊ और नोएडा कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्तों को जिलों की कमान दी गई है.

अधिकारियों के नए पदों पर तैनाती

इस फेरबदल में कई अधिकारियों की तैनाती बदल दी गई है. शाहजहांपुर के नए SP सौरभ दीक्षित होंगे, जबकि महोबा का SP शशांक सिंह को बनाया गया है. फिरोजाबाद के SP सौरभ दीक्षित अब शाहजहांपुर के SP होंगे. मऊ के SP इलामारन जी. को एटा का SSP नियुक्त किया गया है, जबकि महराजगंज के SP सोमेंद्र मीना को रामपुर का SP बनाया गया है. इसके अलावा, ATS के SP विनय कुमार सिंह को जालौन भेजा गया है.

विशेष इकाइयों में बदलाव

इस तबादला में विशेष इकाइयों जैसे PAC, SSF, और SDRF में भी बदलाव किए गए हैं. कई अधिकारियों को इन इकाइयों की जिम्मेदारी दी गई है, जैसे कि अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी PAC में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का SP बनाया गया. इसी तरह, डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन का SP और सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का SP नियुक्त किया गया है.

शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी अलीगढ़ भेजे गए

  • 38वीं वाहिनी PAC, अलीगढ़ शाहजहांपुर के SP राजेश द्विवेदी को सेनानायक बनाया गया.
  • 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर मे रामपुर के SP विद्यासागर मिश्रा को सेनानायक बनाया गया.
  • 44वीं वाहिनी PAC, मेरठ मे कौशांबी के SP राजेश कुमार द्वितीय को सेनानायक बनाया गया.
  • 9वीं वाहिनी PAC, मुरादाबाद मे लखनऊ कमिश्नरेट के निपुण अग्रवाल को सेनानायक बनाया गया.
  • 6वीं वाहिनी SSF, अयोध्या मे जालौन के SP डॉ. दुर्गेश कुमार को सेनानायक बनाया गया.
  • 49वीं वाहिनी PAC, नोएडा में बहराइच के SP रामनयन सिंह को भेजा गया.

IG चंद्र प्रकाश का भी हुआ ट्रांसफर

इस फेरबदल में IG ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को IG सुरक्षा के पद पर तैनाती मिली है. इसके अलावा, महोबा के SP प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में SP अपराध बनाया गया है. मुजफ्फरनगर के SP ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में ASP सिटी, और अलीगढ़ के SP ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का SP सिटी नियुक्त किया गया है.

जिलों की कमान संभालने वाले नए अधिकारी

अब लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जैसे बड़े कमिश्नरेट से तैनात पुलिस उपायुक्तों को जिलों की कमान सौंपी गई है. इन अधिकारियों में विश्वजीत श्रीवास्तव और शशांक सिंह जैसे नाम शामिल हैं, जो लखनऊ से सीधे जिला स्तर पर गए हैं. डॉ. दीक्षा शर्मा और अमित कुमार आनंद जैसे अधिकारी कमिश्नरेट में तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी के छात्रों को CM योगी का तोहफा, 28 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के खाते में भेजे 3350 करोड़ रुपये