Bihar: पति नहीं तो 8 दिन से गायब युवती किसके साथ रह रही थी? सामने देखते ही आखिर क्यों पुलिस ने पीट लिया सिर

Extra Marital Affair कई दिनों से गायब और फिर अचानक प्रकट हुई शिक्षिका ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी और तलाक लेने के बाद भविष्य में शादी भी करेगी.

Bihar: पति नहीं तो 8 दिन से गायब युवती किसके साथ रह रही थी? सामने देखते ही आखिर क्यों पुलिस ने पीट लिया सिर

मुजफ्फरपुर, भारत24 डिजिटल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जब कई दिनों से गायब सरकारी स्कूल की शिक्षिका अचानक सामने आ गई. शादीशुदा शिक्षिका ने इसके बाद जो कहा उसने तो हर किसी को हैरान कर दिया. कई दिनों से गायब और फिर अचानक प्रकट हुई शिक्षिका ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी और तलाक लेने के बाद भविष्य में शादी भी करेगी. इससे पहले अचानक गायब हुई शिक्षिका की मां ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला जिला के साहेबगंज प्रखंड का है. शिक्षिका के सामने आने के बाद जहां पति और मायके पक्ष के लोग उलझन में हैं, वहीं पुलिस भी सकते में आ गई है. 

मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) के तहत चयनित शिक्षिका 8 दिनों से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही थी. शिक्षिका की मां ने अपहरण की रिपोर्ट तक दर्ज करा दी थी, जिसके बाद पुलिस उसे तलाश रही थी. इस बीच पिछले दिनों वह अचानक ही प्रकट हो गई. शिक्षिका ने बताया कि वह अपने दोस्त (आशिक/ब्वॉयफ्रेंड) के पास थी, इसलिए स्कूल नहीं आ रही थी. उक्त शिक्षिका सीतामढ़ी जिले के निवासी व एसएसबी जवान की पत्नी है और बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर उनकी मां ने ही अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी.  

कोर्ट में दिया था बयान

अब शिक्षिका ने कोर्ट में दिए गए बयान में बताया कि वह दोस्त के यहां गई थी और उसके साथ ही रह रही थी. इस कारण पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. कोर्ट में उसने कहा कि बिना मर्जी की ही उसकी शादी कराई गई थी. कोर्ट ने शिक्षिका ने यह भी बताया कि पति उसके साथ मारपीट करते हैं, इस कारण वह कोर्ट में तलाक का मामला दायर करेगी.  उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं. ऐसे में अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है. 

पति ने आरोपों को बताया झूठा

उधर, एसएसबी में तैनात पति का कहना है कि शादी के बाद उसने ही आगे की पत्नी को पढ़ाया. यहां तक कि शिक्षिका बनने के लिए तैयारी भी करवाई. पति की मानें तो जैसी ही वह सरकारी शिक्षिका बनी उसका व्यवहार ही बदल गया. पति का कहना है कि उसकी पत्नी मारपीट के साथ दहेज मांगने का जो आरोप लगा रही है वह बिल्कुल गलत है.

रिपोर्ट: विशाल कुमार