मुजफ्फरपुर, भारत24 डिजिटल डेस्क: बिहार में कई वर्षों से शराबबंदी है, लेकिन तस्कर कई अन्य तरीकों से शराब तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में सेनेट्री पैड की आड़ में शराब तस्करी करने का मामला सामने आया है. जांच की कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस ने सैनेट्री पैड की आड़ में शराब की तस्करी करने के मामले का खुलासा किया है. दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से मंगवाई गई थी और इसको समस्तीपुर जिले में भेजी जानी थी, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने मुजफ्फरनगर में धर दबोचा.
शराब से लदा ट्रक पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, सैनेट्री पैड की आड़ में छिपा कर शराब की खेप मंगवाई जा रही थी. जांच के दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने रफ्तार बढ़ा दी. इसके बाद पीछा कर बेरुआ डीह के पास ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक की तलाशी ली तो सैनेट्री पैड मिली, लेकिन बारीकी से जांच की तो पता चला कि शराब की बोतलों को इन्हीं के बीच छिपाया गया था.
शराब की बड़ी खेप पकड़ी
मुजफ्फरपुर में शराब की तस्करी का यह अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें की शराब माफिया ने शराब को पहुंचाने के लिए अब नया तरीका को अपना लिया है. मौके से गिरफ्तार ट्रक चालक समेत दो अन्य तस्करों से पुलिस की पूछताछ जारी है. उधर, पूरे मामले में डीएसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की, जिसके बाद शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई. यूपी निर्मित यह शराब बिहार के समस्तीपुर जिले में सप्लाई की जानी थी. जब्त शराब करीब 1500 लीटर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों तस्करों से पूछताछ के आधार पर अन्य ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई की जा सकती है.
रिपोर्ट: विशाल कुमार
Muzaffarpur News: कभी यहां लगती थी जिस्म की मंडी, अब अचानक क्यों चर्चा में है बिहार की यह बदनाम गली?