डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, हूती विद्रोहियों पर हमले का आदेश जारी; ईरान को भी लताड़ा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन की राजधानी सना में हवाई हमले शुरू करने का आदेश दिया है.

Donald Trump issues order to attack Houthi rebels Iran
डोनाल्ड ट्रंप | Photo: ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन की राजधानी सना में हवाई हमले शुरू करने का आदेश दिया है. उनका कहना है कि जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर चल रहे वाणिज्यिक जहाजों पर हमले रोक नहीं देते, तब तक ये हमले जारी रहेंगे.

मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा कि अमेरिका अपने जलमार्गों, वायु और समुद्री संपत्तियों की रक्षा करने के लिए अपनी पूरी सैन्य ताकत का उपयोग कर रहा है. उनका यह भी कहना था कि उनके सैनिक आतंकवादियों के ठिकानों, उनके समर्थकों और मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले कर रहे हैं, ताकि नेविगेशन की स्वतंत्रता बहाल की जा सके.

'हूती विद्रोहियों को समर्थन देना बंद करे'

उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी आतंकवादी ताकत अब अमेरिकी और अन्य देशों के जहाजों को समुद्र के रास्तों पर स्वतंत्र रूप से चलने से नहीं रोक सकेगी. साथ ही, ट्रंप ने ईरान से यह भी कहा कि वह हूती विद्रोहियों को समर्थन देना बंद करे, और यह वादा किया कि अगर ईरान अपने आक्रामक रवैये को जारी रखता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे.

ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में बारिश ने प्रदूषण का कर दिया सफाया, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम