UP Election 2027: मेरठ से योगी का बड़ा संदेश! ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन कितना खतरनाक? | UP News

UP Election 2027: पश्चिमी यूपी में मिशन 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, मेरठ में पूर्व सैनिकों के बीच बोले सीएम योगी- सैनिक कभी रिटायर नहीं होता, अग्निवीरों को यूपी में 20% आरक्षण देने का भी किया जिक्र.

Bharat 24

UP Election 2027:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है. शनिवार को पश्चिमी यूपी में सियासत के तीन बड़े चेहरों ने अलग-अलग कार्यक्रमों और रैलियों के जरिए अपनी ताकत दिखाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद अपने-अपने अंदाज में चुनावी तैयारियों का संदेश देते नजर आए. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे और पूर्व सैनिकों के बीच दिए गए उनके संबोधन की रही.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शामिल हुए. यहां उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को संबोधित किया. सीएम योगी ने सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक सैनिक कभी रिटायर नहीं होता. उसकी वर्दी जरूर बदल जाती है, लेकिन राष्ट्रभक्ति का संकल्प कभी नहीं बदलता.
ये भी पढ़ें- यूपी में शहीद परिवारों को अब मिलेंगे 50 लाख रुपये, अग्निवीरों को 20% आरक्षण, CM योगी ने किए 3 बड़े ऐलान