पाकिस्तान फिर होता 'बेइज्जत', टीम इंडिया ने बचा लिया... जानिए न्यूजीलैंड की हार से कैसे हुआ PCB को फायदा

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Pakistan would have been dishonored again Team India saved it from New Zealand defeat
विराट कोहली | Photo: ANI

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब यह तय हो चुका है कि भारतीय टीम 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. हालांकि, मैच के परिणाम ने आईसीसी के लिए कुछ महत्वपूर्ण सूरतें तय कर दी हैं. 

कैसे बची पाकिस्तान की इज्जत?

अगर भारत यह मैच नहीं जीतता, तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल 2 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना होता, जो पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित होने वाला था. ऐसी स्थिति में आईसीसी को मैच का वेन्यू बदलने की जरूरत पड़ती, और इसे दुबई में आयोजित करना पड़ता. इससे पाकिस्तान एक और महत्वपूर्ण मैच की मेजबानी से चूक जाता और उसकी एक बार फिर बेइज्जती होती.

टीम इंडिया नहीं जाती पाकिस्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है, और आईसीसी भी इस फैसले से सहमत था. इसी वजह से पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ खेलने के लिए दुबई जाना पड़ा था. कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए थे कि भारत को यात्रा नहीं करनी पड़ रही, जिससे उनकी तैयारी और फॉर्म पर असर पड़ा है.

अब, अगर भारत फाइनल तक पहुंचता है, तो आईसीसी को फाइनल का वेन्यू दुबई ही तय करना पड़ेगा. हालांकि, फाइनल के वेन्यू का निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है. अगर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचता है, तो संभावना है कि पाकिस्तान का कोई स्टेडियम ही फाइनल मैच की मेजबानी करेगा. 

ये भी पढ़ेंः पुतिन ने फेंका 'दाना' और 'फंस' गए ट्रंप, आखिर अमेरिका के राष्ट्रपति क्यों करने लगे रूस की 'तरफदारी'?