पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, कई शहरों में लगा 'No Stock' का बोर्ड, क्या है ईंधन संकट की असली वजह?

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोगों के बीच घबराहट बढ़ गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या सच में देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है?

Long lines at petrol pumps No Stock boards installed in many cities
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Petrol Diesel Shortage: देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोगों के बीच घबराहट बढ़ गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या सच में देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है? हालांकि सरकार लगातार यह साफ कर रही है कि देश में ईंधन की कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है. इसी वजह से कई जगहों पर लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ती दिख रही है.

क्या है असली वजह?

जानकारों के मुताबिक, यह पूरी स्थिति असली कमी से ज्यादा पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) की वजह से पैदा हुई है.

  • ईंधन की कमी और कीमत बढ़ने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं
  • लोग टैंक फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं
  • अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो रहा है

यही वजह है कि कई जगह ‘No Stock’ का बोर्ड लगाना पड़ रहा है.

हैदराबाद में हालात कैसे?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कई इलाकों में हालात ज्यादा गंभीर दिखे.

  • बंजारा हिल्स, कुकटपल्ली, अंबरपेट और मेहदीपट्टनम में लंबी कतारें
  • जहां पहले 5 मिनट में पेट्रोल मिल जाता था, अब 45 मिनट से 1 घंटे तक इंतजार
  • ऑटो एलपीजी स्टेशनों पर भी भारी भीड़
  • कई स्टेशन सीमित समय के लिए ही खुल रहे हैं

इसका असर ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर भी पड़ रहा है.

महाराष्ट्र में दोगुनी हुई खपत

  • महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की खरीद अचानक बढ़ गई है.
  • खपत सामान्य से दोगुनी तक पहुंच गई
  • डीलरों को समय पर स्टॉक नहीं मिल पा रहा
  • पेमेंट और क्रेडिट सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई हैं

इन कारणों से सप्लाई में देरी हो रही है.

यूपी में भी दिखा असर

  • उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी लोगों ने अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा दी.
  • लंबी लाइनें देखी गईं
  • तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की- घबराएं नहीं, जरूरत के हिसाब से ही खरीदें

तेल उद्योग के अनुसार, देश में करीब 22 दिन का ईंधन स्टॉक मौजूद है और राज्य स्तर पर भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.

सप्लाई में देरी क्यों हो रही है?

डीलरों के मुताबिक, समस्या की मुख्य वजह ये हैं—

  • अचानक बढ़ी मांग
  • डिपो से समय पर सप्लाई न मिलना
  • एडवांस पेमेंट की नई शर्त, जिससे डीलरों पर दबाव

तेलंगाना सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि राज्य में अगले तीन महीनों के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद कई पंपों पर अस्थायी कमी देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- ईरान संकट के बीच भारतीय नौसेना तैनात, होर्मुज में उतारे पांच युद्धपोत, कैसे कर रहे जहाजों की रखवाली?