Oscars 2025: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान, किसने मारी बाजी? देखिए पूरी लिस्ट

Oscars 2025: 3 मार्च की सुबह भारतीय समयानुसार 5:30 बजे, लॉस एंजेलिस में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स ने फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान की घोषणा की.

Oscars 2025 97th Oscar Awards announced, who won See the full list
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

Oscars 2025: 3 मार्च की सुबह भारतीय समयानुसार 5:30 बजे, लॉस एंजेलिस में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स ने फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान की घोषणा की. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में इस बार भी कई अवॉर्ड्स की घोषणा हुई. हॉलीवुड एक्टर किरन कल्किन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला.

इस साल की खास बात यह थी कि फिल्म ‘फ्लो’ ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता. इस फिल्म ने मंच पर अपनी छाप छोड़ी और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को अपने नाम किया. 

Oscars 2025: पूरी लिस्ट

  • बेस्ट एक्शन लाइव शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर
  • बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- द ब्रुटलिस्ट
  • डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
  • डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जोई सल्डाना (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एल माल (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- किरन कल्किन (फिल्म: द रियल पेन)
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल (फिल्म: विकेट)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- अनोरा सीन बेकर
  • बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन (फिल्म: कॉन्क्लेव)
  • फिल्म एडिटिंग- अनोरा सीन बेकर
  • बेस्ट साउंड- ड्यून: पार्ट 2
  • बेस्ट वीएफएक्स- ड्यून: पार्ट 2

ऑस्कर पुरस्कार फिल्मी दुनिया का सबसे मान्यता प्राप्त सम्मान है, जो हर साल फिल्म उद्योग के उत्कृष्ट योगदान को सराहने के लिए दिया जाता है. पिछले साल, प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर मिला था. इस बार भी, गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ इस रेस में शामिल थी, जिसे बेस्ट एक्शन लाइव फिल्म की श्रेणी में नामांकित किया गया था. हालांकि, इस श्रेणी में ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ ने बाजी मारी और पुरस्कार जीता.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान फिर होता 'बेइज्जत', टीम इंडिया ने बचा लिया... जानिए न्यूजीलैंड की हार से कैसे हुआ PCB को फायदा