जेपी नड्डा के बाद कौन संभालेगा BJP अध्यक्ष की कमान? जून में हो जाएगा तय

जेपी नड्डा वर्तमान में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने नड्डा का कार्यकाल एक बार पहले ही लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया था. अब जब आम चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, तो स्वाभाविक है कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

Who will be the next president of BJP after jp Nadda decision will be taken in June
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

BJP President Election: भारतीय जनता पार्टी अब अपने संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से संवारने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में कराए जा सकते हैं, जबकि इसकी प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह से ही आरंभ हो सकती है.

जेपी नड्डा वर्तमान में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने नड्डा का कार्यकाल एक बार पहले ही लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया था. अब जब आम चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, तो स्वाभाविक है कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

क्या फिर अध्यक्ष बनेंगे नड्डा?

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे कर राष्ट्रीय स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी के संविधान के मुताबिक नामांकन, स्क्रूटनी और मतदान जैसे सभी चरण पूरे किए जाएंगे. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन भी किया जाएगा जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेगी.

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जेपी नड्डा फिर से अध्यक्ष पद की दौड़ में होंगे या पार्टी किसी नए चेहरे को नेतृत्व सौंपेगी. लेकिन जानकारों का मानना है कि जो भी अध्यक्ष चुना जाएगा, वह भाजपा की आगे की रणनीतियों—खासकर 2026 के विधानसभा चुनाव और 2029 के आम चुनाव—में निर्णायक भूमिका निभाएगा.

नेतृत्व में बदलाव या दिशा में परिवर्तन?

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि पार्टी की नीति, प्राथमिकताओं और रणनीतिक रोडमैप का संकेत देता है. ऐसे में इस चुनाव को लेकर न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता बल्कि राजनीतिक विश्लेषक और विरोधी दल भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. संगठनात्मक चुनाव से कार्यकर्ताओं की भागीदारी और नेतृत्व में भरोसे को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. यह कदम पार्टी के आंतरिक ढांचे को मजबूत करने के साथ ही जमीनी स्तर पर पकड़ को और सशक्त करेगा.

ये भी पढ़ें: 'अपनी गलती नहीं मानती TMC...', बंगाल में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी