Donald Trump Vs Ilhan omar: अमेरिका की राजनीति एक बार फिर वैचारिक और व्यक्तिगत टकराव के कारण सुर्खियों में है. इस बार बहस का केंद्र बने हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सोमाली मूल की डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर. ट्रंप ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में इल्हान उमर के खिलाफ कड़े और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे दोनों दलों के बीच तनाव और भी गहरा गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने "SCUM" जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए इल्हान उमर पर हमला बोला और यहां तक कह दिया कि, "क्या यही वो नहीं थीं जिसने नागरिकता पाने के लिए अपने भाई से शादी की थी?"
🚨 BREAKING: President Trump just accused Ilhan Omar of IMMIGRATION FRAUD, setting the stage for possible REVOCATION of her citizenship and deportation to Somalia
— Nick Sortor (@nicksortor) September 18, 2025
PLEASE make it happen, 47!
“Wasn't she the one that married her brother in order to gain Citizenship???” pic.twitter.com/6S1Kkhr0dC
ट्रंप का आरोप है कि इल्हान उमर, जिनका संबंध सोमालिया जैसे अशांत देश से है, अब अमेरिका को शासन चलाने की सीख दे रही हैं. वहीं, उमर का जवाब भी तीखा रहा, उन्होंने ट्रंप पर "घृणा और हिंसा फैलाने" का आरोप लगाया.
इस विवाद की पृष्ठभूमि क्या है?
इस बार की बहस की शुरुआत तब हुई जब इल्हान उमर ने एक कार्यक्रम में दिवंगत रूढ़िवादी विचारक चार्ली कर्क और उनके समर्थकों की आलोचना की. उन्होंने कहा, "जो लोग इस घृणास्पद व्यक्ति का इतिहास दोबारा लिखना चाहते हैं, वे पूरी तरह बकवास कर रहे हैं."
इसके तुरंत बाद ट्रंप ने उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने इल्हान उमर की मुस्लिम पहचान, प्रवासी इतिहास और राजनीतिक विचारधारा को निशाना बनाया. ट्रंप पहले भी 2019 में उमर को अमेरिका छोड़कर अपने "देश वापस जाने" की सलाह दे चुके हैं.
ट्रंप के ताजा आरोप और तीखे शब्द
अपने Truth Social पोस्ट में ट्रंप ने इल्हान उमर को लेकर कहा, "सोमालिया जैसे देश की महिला, जो भुखमरी, आतंकवाद, गृहयुद्ध और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है, वह अब हमें अमेरिका चलाना सिखा रही है!"
उन्होंने यह भी कहा, "ऐसा कूड़ा-कर्कट हमें बता रहा है कि कैसे जीना है, कैसे सोचना है, कैसे वोट करना है."
इल्हान उमर का पलटवार
सांसद इल्हान उमर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा, "ट्रंप जैसे लोगों ने मेरे जैसे अमेरिकियों के खिलाफ नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया है. ये पूरी तरह बकवास है, और हम जैसे लोगों को उन्हें जवाबदेह ठहराना चाहिए."
कौन हैं इल्हान उमर?
यह भी पढ़ें- iPhone 17 लेने के चक्कर में भयंकर मार... लोगों के बीच जमकर हुई हाथापाई; बुलानी पड़ गई पुलिस