iPhone 17 लेने के चक्कर में भयंकर मार... लोगों के बीच जमकर हुई हाथापाई; बुलानी पड़ गई पुलिस

IPhone 17: भारत में टेक्नोलॉजी के दीवानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. Apple की बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज और अन्य नए प्रोडक्ट्स की बिक्री आज, यानी 19 सितंबर से शुरू हो गई है.

A fierce scuffle broke out between people over the iPhone 17 the police had to be called
Image Source: Social Media/ Screengrab

IPhone 17: भारत में टेक्नोलॉजी के दीवानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. Apple की बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज और अन्य नए प्रोडक्ट्स की बिक्री आज, यानी 19 सितंबर से शुरू हो गई है. लॉन्च के पहले ही दिन देश के प्रमुख Apple स्टोर्स पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, खासकर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और दिल्ली के साकेत में स्थित स्टोर्स पर.

जहां एक ओर लोगों में नए iPhone को सबसे पहले पाने की होड़ दिखी, वहीं दूसरी ओर मुंबई में भीड़ इस हद तक बेकाबू हो गई कि हाथापाई और अफरातफरी का माहौल बन गया. हालात संभालने के लिए पुलिस और सिक्योरिटी स्टाफ को हस्तक्षेप करना पड़ा.

वहीं, दिल्ली के साकेत मॉल में भी सुबह से ही iPhone लेने वालों की लंबी लाइनें नजर आईं. हर उम्र और वर्ग के लोग iPhone 17 की झलक पाने और उसे खरीदने की चाह में घंटों कतार में खड़े नजर आए.

एक ग्राहक ने बताया, “इस बार डिजाइन में काफी बदलाव है. मैं पहले iPhone 15 Pro Max यूज़ करता था, लेकिन iPhone 17 में कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी तीनों में सुधार दिखा. इसलिए अपग्रेड करना ही बेहतर लगा.”

iPhone 17 Series की भारत में कीमतें:

Apple ने इस बार ₹82,900 से लेकर ₹2,29,900 तक के प्राइस रेंज में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है. भारत में प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक आज से अपने डिवाइसेज़ खरीद सकते हैं.

iPhone 17 Pro Max की कीमतें (भारत में):

256GB- ₹1,49,900

512GB- ₹1,69,900

1TB- ₹1,89,900

2TB (नया वेरिएंट)- ₹2,29,900

iPhone Air की कीमतें:

256GB- ₹1,19,900

512GB- ₹1,39,900

1TB- ₹1,59,900

टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए त्योहार सा माहौल

हर साल की तरह इस बार भी Apple ने अपने यूजर्स को उत्साहित किया है. नए फीचर्स, बेहतर कैमरा क्वालिटी, और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ iPhone 17 सीरीज भारतीय बाजार में एक बार फिर ट्रेंडसेटर बनने को तैयार है.

हालांकि, ऐसी भारी भीड़ और अव्यवस्था Apple जैसी प्रीमियम ब्रांड की इवेंट्स में आमतौर पर कम ही देखी जाती है. फिर भी, यह इस बात का संकेत है कि iPhone का क्रेज भारतीय बाजार में अब भी चरम पर है.

यह भी पढ़ें- Bihar: गयाजी में मिली आस्था को नई परिभाषा, रूस-यूक्रेन के नागरिकों ने एक साथ किया पिंडदान