Rajasthan 10th Board Result: राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए राहत की खबर दी है. तमाम उलझनों और कंफ्यूजन के बीच बोर्ड ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया जाएगा. इससे पहले कई तारीखें सामने आईं थीं, लेकिन अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से इस दिन के बारे में घोषणा की है.
इसके साथ ही, 5वीं और 8वीं के बोर्ड रिजल्ट भी 24 मार्च को ही घोषित किए जाएंगे. छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि लंबे समय से रिजल्ट की तारीख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. अब सभी का इंतजार खत्म होने वाला है, और 24 मार्च को रिजल्ट्स की घोषणा के बाद छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिल जाएगा.
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #10thBoardResult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 23, 2026
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा घोषित; ऐसे करें चेक