राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा घोषित; ऐसे करें चेक

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. पहले उम्मीद की जा रही थी कि नतीजे 20 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन अब छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आज रिजल्ट जारी नहीं होगा.

Big update regarding Rajasthan Board 10th result know when it will be declared check like this
Image Source: Social Media

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. पहले उम्मीद की जा रही थी कि नतीजे 20 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन अब छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आज रिजल्ट जारी नहीं होगा.

ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी कर सकता है. बताया जा रहा है कि कॉपियों की जांच का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी सभी विषयों के नंबर सिस्टम में अपलोड और फाइनल चेकिंग की प्रक्रिया चल रही है. इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में थोड़ा समय लिया जा रहा है ताकि कोई गलती न हो.

क्यों हुई देरी?

रिजल्ट में देरी की मुख्य वजह मूल्यांकन प्रक्रिया में लगा समय और बीच में आई छुट्टियां हैं. बोर्ड इस बार पूरी सावधानी बरत रहा है ताकि छात्रों को सही और बिना किसी गड़बड़ी के परिणाम मिल सके. इसलिए अंतिम जांच के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.

तब तक छात्र क्या करें?

रिजल्ट का इंतजार थोड़ा लंबा जरूर हो गया है, लेकिन छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस समय सबसे जरूरी है कि वे शांत रहें और सही जानकारी पर ही भरोसा करें. रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही आसानी से चेक कर सकें.

कब हुई थीं परीक्षाएं

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. परीक्षा के बाद से ही छात्र और उनके परिवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई थीं, जिससे नकल या किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक होना चाहिए. अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम नंबर आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में कम अंक आते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा, वहां राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे वे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जिस IRGC ब्रिगेडियर ने ट्रंप की दी थी चुनौती, उसे अमेरिका ने मार गिराया; ईरान को लगा तगड़ा झटका