West Bengal: TMC की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, इस सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इस ऐलान के बाद चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है.

West Bengal TMC list of 291 candidates released Mamata Banerjee will contest from this seat
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इस ऐलान के बाद चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है.

तृणमूल कांग्रेस ने लगभग पूरे राज्य में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है. इसका मकसद हर क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाना है.

ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी. यह सीट उनके लिए काफी अहम मानी जाती है और यहां से उनका मजबूत जनाधार रहा है. उम्मीदवारों की सूची जारी करते समय ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए, लेकिन वह “अच्छा खेल” खेल रहा है.

जीत का किया बड़ा दावा

ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी इस बार भी बड़ी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. उनके अनुसार, राज्य की जनता विकास के लिए टीएमसी के साथ है.

पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में संतुलन बनाने की कोशिश की है. युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया गया है, ताकि हर वर्ग तक पहुंच बनाई जा सके.

आगे और तेज होगी चुनावी टक्कर

उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब चुनाव प्रचार और तेज होगा. आने वाले दिनों में टीएमसी और विपक्ष के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. अब नजर इस बात पर है कि जनता किसे अपना समर्थन देती है.

ये भी पढ़ें- बच्चा गोद लेने वाली मां को 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में सुनाया फैसला