अगर आप इस वीकेंड बाहर जाने के बजाय घर पर आराम से नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शो, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं.
लॉक अप सीजन 2
रितेश देशमुख और फराह खान की मेजबानी में 'लॉक अप' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है. इस बार 14 सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बने हैं और दर्शकों को पहले से ज्यादा ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन एक बार फिर गांव की दिलचस्प कहानी लेकर लौटा है. नए एपिसोड्स में डॉ. प्रभात गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से बेहतर बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे.
अलायंस
कुणाल खेमू के होस्ट वाले नए रियलिटी शो 'अलायंस' ने प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है. 42 एपिसोड वाला यह शो अगले छह हफ्तों तक दर्शकों को अलग अंदाज का मनोरंजन देने का वादा करता है.
नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह साउथ कोरियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर छह एपिसोड्स की दमदार सीरीज है. इसकी कहानी मशहूर स्पेनिश नाटक 'एल चिको डे ला अल्टिमा फिला' से प्रेरित है और शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस बनाए रखती है.
हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3
फैंटेसी ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का तीसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर आ चुका है. जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' पर आधारित यह सीजन कुल आठ एपिसोड्स के साथ रिलीज हुआ है.
द बेयर सीजन 5
गोल्डन ग्लोब विजेता सीरीज 'द बेयर' अपने पांचवें और अंतिम सीजन के साथ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इस बार कहानी कार्मी के बड़े फैसले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी में नया मोड़ लाने की कोशिश करता है.
ये भी पढ़ें: समय रैना के इंडियाज़ गॉट लेटेंट में जॉनी सिन्स की होगी एंट्री? वायरल वीडियो की सामने आई सच्चाई