समय रैना के इंडियाज़ गॉट लेटेंट में जॉनी सिन्स की होगी एंट्री? वायरल वीडियो की सामने आई सच्चाई

Johnny Sins Samay Raina: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने लोकप्रिय शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ लौट आए हैं. शो का पहला एपिसोड 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान के तौर पर नजर आईं.

Johnny Sins appear on Samay Raina India Got Latent truth behind the viral video revealed
Image Source: Social Media

Johnny Sins Samay Raina: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने लोकप्रिय शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ लौट आए हैं. शो का पहला एपिसोड 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान के तौर पर नजर आईं.

अब शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिन्स और कॉमाटोजे भी शो के अगले एपिसोड में दिखाई देंगे.

वायरल वीडियो से बढ़ीं अटकलें

वायरल क्लिप में समय रैना, जॉनी सिन्स और कॉमाटोजे एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों जल्द ही 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में नजर आ सकते हैं. वीडियो तेजी से शेयर होने लगा और फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा होने लगी.

क्या है वीडियो की सच्चाई?

असल में यह वीडियो पूरी तरह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. यह किसी असली शूटिंग या इवेंट का वीडियो नहीं है. भले ही वीडियो देखने में असली जैसा लगता हो, लेकिन इसमें दिखाई गई तस्वीरें और सीन डिजिटल तरीके से तैयार किए गए हैं.

शो में शामिल होने की नहीं हुई पुष्टि

अब तक न तो जॉनी सिन्स और न ही कॉमाटोजे के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा हुई है. समय रैना की तरफ से भी इस वायरल वीडियो या दावों पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में फिलहाल इस खबर को सच नहीं माना जा सकता.

करण औजला का वीडियो भी आया सामने

इसी बीच मुंबई के 'द हैबिटैट' से एक नया वीडियो भी सामने आया है, जहां 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' की शूटिंग होती है. इस वीडियो में पंजाबी सिंगर करण औजला, समय रैना को गले लगाते नजर आ रहे हैं. उस दौरान कॉमेडियन तन्मय भट्ट भी पैनल में मौजूद थे. फिलहाल फैंस शो के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मुंबई: मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जहर वाले 14,900 चूहेमार कैप्सूल जब्त, पुलिस ने क्या बताया?