Ghaziabad Case Updates : 'हमें कोरियन कल्चर से प्यार'... गाजियाबाद केस में बड़ा खुलासा!

We love Korean culture revelation in Ghaziabad Sisters Suicide case

Ghaziabad Sisters Suicide Case: गाजियाबाद से सामने आए एक दर्दनाक मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में रहने वाली तीन सगी बहनों ने बुधवार देर रात नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. शुरुआत में यह मामला सोशल मीडिया और कोरियन कंटेंट के प्रति बढ़ते आकर्षण से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब पुलिस को लड़कियों के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद डायरी में तीनों बहनों के भावनात्मक शब्द लिखे हुए थे. इन पन्नों में उन्होंने अपने मन की बातें, अपने शौक और परिवार के साथ चल रहे तनाव का जिक्र किया है. डायरी में लिखा गया है कि वे कोरियन संस्कृति, कोरियन एक्टर्स और के-पॉप म्यूजिक से बेहद प्रभावित थीं और इसे वे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती थीं.