होली पर बिहार जानें वालों के लिए खुशखबरी, इन 5 स्पेशल ट्रेनों की हुई घोषणा; जानें पूरी डिटेल

Holi Special Train: होली के त्योहार पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 17 फरवरी से मार्च तक अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी.

visiting Bihar on Holi these 5 special trains have been announced Know complete details
Image Source: ANI/ File

Holi Special Train: होली के त्योहार पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 17 फरवरी से मार्च तक अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी. इससे बिहार के साथ-साथ असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि होली के समय यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी वजह से कंफर्म टिकट की मांग भी ज्यादा रहती है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी गई है.

स्पेशल ट्रेनों का विवरण

(05736/05735) कटिहार-अमृतसर स्पेशल
यह ट्रेन 18 फरवरी से 25 फरवरी के बीच चलाई जाएगी. कटिहार से हर बुधवार रात 9 बजे रवाना होगी. अमृतसर से हर शुक्रवार को वापसी सेवा मिलेगी. वापसी में यह ट्रेन 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी. इससे बिहार और पंजाब के बीच सफर आसान होगा.

(05932/05931) डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल
यह ट्रेन असम और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए चलाई जा रही है. डिब्रूगढ़ से हर शनिवार को और कोलकाता से हर सोमवार को ट्रेन चलेगी. जरूरत होने पर इसके फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

(05974/05973) डिब्रूगढ़-झंझारपुर स्पेशल
इस ट्रेन का संचालन डिब्रूगढ़ से 17 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक होगा. वापसी में झंझारपुर से 18 फरवरी से 1 अप्रैल तक चलेगी. यह ट्रेन हर मंगलवार और बुधवार को चलेगी. खास बात यह है कि यह स्पेशल ट्रेन नए गलगलिया-अररिया रेलखंड से होकर गुजरेगी.

(05633/05634) नारंगी-गोरखपुर स्पेशल
यह ट्रेन नारंगी से 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी. वापसी में गोरखपुर से 20 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को सेवा देगी.

रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के समय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर आसान होगा.

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में भेजे 10-10 हजार रुपये, पटना में JDU ने लगाए पोस्टर