भैरव - नाम नहीं, परिणाम... भारतीय सेना ने शेयर किया ऐसा वीडियो, बटालियन की ताकत देख कांप जाएंगे दुश्मन

भारतीय सेना ने भैरव बटालियन पर एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की है, जिसमें इसकी भूमिका और देश की सुरक्षा में योगदान को दिखाया गया है.

Indian Army shared Bhairav ​​Battalion video with Amitabh Bachchan Voice
Image Source: Social Media

Bhairav ​​Battalion: भारतीय सेना ने भैरव बटालियन पर एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की है, जिसमें इसकी भूमिका और देश की सुरक्षा में योगदान को दिखाया गया है. इस फिल्म में बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज़ का इस्तेमाल किया गया है. सेना ने रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक हैंडल पर अमिताभ बच्चन का आभार जताया और कहा कि उनकी आवाज़ देने के लिए हम उनका दिल से धन्यवाद करते हैं.

भैरव बटालियन का शुभारंभ महाशिवरात्रि के मौके पर किया गया. यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि भैरव को भगवान शिव का उग्र रूप माना जाता है, जो रक्षा और बुराई के नाश से जुड़ा है.

भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और नियमित पैदल सेना के बीच एक खास कड़ी है. इसे आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि दुश्मन के खतरे के खिलाफ तेजी और सटीकता से कार्रवाई की जा सके.

अमिताभ बच्चन का कनेक्शन

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भैरव बटालियन के लिए आवाज़ देना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. उन्होंने लिखा कि भारतीय सेना के बहादुर जवानों से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है.

आधुनिक युद्ध के लिए तैयार

भैरव बटालियन की नई इकाई आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है. इसके जवान ड्रोन उड़ाने में माहिर हैं और दुश्मन के इलाके में मौजूद ठिकानों और सैन्य टुकड़ियों को निशाना बनाने में सक्षम हैं.

15 बटालियन और भविष्य की योजना

भारतीय सेना अब तक करीब 15 बटालियन बना चुकी है. ये दोनों सीमाओं पर अलग-अलग टुकड़ियों में तैनात हैं. सेना आने वाले समय में कुल 25 बटालियन बनाने की योजना बना रही है.

भैरव बटालियन नियमित पैदल सेना और अर्ध विशेष बलों के बीच की दूरी को कम करेगी. इन्हें सामरिक और परिचालन स्तर पर विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर का मुरीद हुआ अमेरिका, करने लगा भारतीय सेना की तारीफ, चीन-पाकिस्तान की फील्डिंग सेट!