पीएम मोदी ने किया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स होंगे शामिल

India AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत सोमवार से हो गई. यह समिट पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजित की जा रही है. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शाम को इसका उद्घाटन किया.

PM Modi inaugurates India AI Impact Summit 2026 more than 600 startups will participate
Image Source: ANI

India AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत सोमवार से हो गई. यह समिट पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजित की जा रही है. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शाम को इसका उद्घाटन किया. कार्यक्रम का आयोजन Bharat Mandapam में हो रहा है और यह 16 से 20 फरवरी तक चलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एआई सुरक्षा, गवर्नेंस, डेटा सिक्योरिटी और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

कई देशों के नेता और बड़े उद्योगपति शामिल

इस समिट में 15 से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50 से अधिक मंत्री और 40 से ज्यादा भारतीय और वैश्विक सीईओ भाग ले रहे हैं. प्रमुख हस्तियों में Sundar Pichai, Sam Altman, Kiran Mazumdar-Shaw और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron शामिल हैं.

युवा एआई प्रोग्राम भी आकर्षण का केंद्र

समिट के दौरान एक ग्लोबल यूथ चैलेंज भी आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस चुनौती के लिए 38 देशों से करीब 2500 आवेदन मिले हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की ओर से 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिनमें 15 टीमें भारत की हैं. इन फाइनलिस्ट का चयन 2025 में किया गया था.

अलग-अलग क्षेत्रों में एआई पर चर्चा

समिट में स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों से जुड़े क्षेत्रों में एआई के उपयोग पर सेमिनार होंगे. अप्लाइड एआई पर भी विशेष चर्चा की जाएगी. “AI by Her: ग्लोबल इंपैक्ट चैलेंज” का आयोजन Sushma Swaraj Bhawan में होगा. इसके अलावा पैनल चर्चा, गोलमेज बैठकें और एआई इम्पैक्ट एक्सपो भी आयोजित किए जाएंगे.

600 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 300 विदेशी पत्रकार

समिट में 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ताजिकिस्तान, अफ्रीकी देशों का समूह, स्विट्जरलैंड, सर्बिया और एस्टोनिया शामिल हैं.

इस आयोजन में 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. ये स्टार्टअप्स हेल्थकेयर, एग्रीटेक, एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी और अर्बन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. दुनिया भर से 300 से ज्यादा विदेशी पत्रकारों ने भी इस समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को तकनीक और सहयोग के लिहाज से एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- टी20 विश्व कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज; इन दिग्गजों को पछाड़ा