चीन की नजरों में जोकर बने ट्रंप, करवाई International बेइज्जती! VIDEO जारी कर कहा- मैं जो चाहूं, वो करूं

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से उनकी आक्रामक नीतियां वैश्विक राजनीति में हलचल मचा रही हैं. व्यापार से लेकर कूटनीति तक, ट्रंप के फैसले लगातार अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय बने हुए हैं.

USA China Release Video on policy law video goes viral
Image Source: Social Media

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से उनकी आक्रामक नीतियां वैश्विक राजनीति में हलचल मचा रही हैं. व्यापार से लेकर कूटनीति तक, ट्रंप के फैसले लगातार अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय बने हुए हैं. इसी बीच अब चीन के सरकारी मीडिया ने ट्रंप की शैली और उनके फैसलों पर तीखा व्यंग्य करते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.


राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए और सख्त कदम उठाए. हाल ही में वेनेजुएला को लेकर उनके फैसलों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को राजधानी काराकास से हिरासत में लिया गया. अमेरिका का आरोप है कि मादुरो सरकार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी थी और वहां से अमेरिका विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था.

वेनेजुएला पर गंभीर आरोप

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला अमेरिका में कोकीन और फेंटेनाइल जैसी खतरनाक ड्रग्स की तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है. उनके मुताबिक, इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए मादुरो को सत्ता से हटाना जरूरी है. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि मादुरो की नीतियों के कारण लाखों वेनेजुएलाई नागरिक अपना देश छोड़ने पर मजबूर हुए और कई अपराधियों को जानबूझकर अमेरिका भेजा गया, जिनमें जेलों और मानसिक अस्पतालों के लोग भी शामिल थे.

चीन के सरकारी मीडिया का तंज

इन सबके बीच चीन के सरकारी मीडिया ने ट्रंप की नीतियों पर खुलकर कटाक्ष किया है. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में ट्रंप के फैसलों को व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया है—“मैं वही करता हूं, जो मैं चाहता हूं.” इसमें ट्रंप की एकतरफा विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी को लेकर तंज कसा गया है. खासतौर पर ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयान को वीडियो में मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है.

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का रुख

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप पहले भी कई बार बयान दे चुके हैं. उनका कहना है कि रूस और चीन के प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका को ग्रीनलैंड अपने नियंत्रण में लेना चाहिए. ट्रंप के मुताबिक, किसी भी रणनीतिक क्षेत्र को सिर्फ किराए पर लेकर सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उसका मालिक होना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए या तो आसान रास्ता अपनाएगा या फिर कठोर कदम उठाएगा.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया तेज

ट्रंप की इन नीतियों और बयानों पर जहां कुछ देश चिंता जता रहे हैं, वहीं चीन का यह तंज वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ट्रंप की विदेश नीति और उस पर दुनिया की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय समीकरणों को और जटिल बना सकती है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फिर एक ओर हिंदू की हत्या...25 दिन में 8वां कत्ल, ऑटो लूटकर फरार हुए बदमाश