J&K को India का अहम हिस्सा बताने पर Pakistan भड़का! US Ambassador के बयान पर मचा बवाल

US Ambassador Pakistan outraged over J&K being described as part of India

Sergio Gor Srinagar Visit: जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका के एक बयान ने भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से हलचल बढ़ा दी है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर के श्रीनगर दौरे के दौरान दिए गए बयान को लेकर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया. उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर को विवादित मुद्दा बताकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे उठाता रहा है. ऐसे में अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं मानी जा रही.