KC-135 Stratotanker: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की वायुसेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान अचानक लापता हो गया है. यह विमान कतर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी अचानक यह रडार स्क्रीन से गायब हो गया. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, इस विमान ने उड़ान के दौरान “7700” इमरजेंसी कोड भेजा था. यह कोड किसी गंभीर तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का संकेत होता है. इसके कुछ समय बाद विमान का संपर्क पूरी तरह टूट गया और वह रडार से गायब हो गया.
🔴 یک فروند هواپیمای سوخترسان KC-135R نیروی هوایی ایالات متحده آمریکا که از پایگاه هوایی الظفره امارات برخاسته بود، در حین پرواز بر فراز خلیج فارس، کد اضطراری ۷۷۰۰ را مخابره کرد.
— خبرگزاری فارس (@FarsNews_Agency) May 5, 2026
🔹ارسال این کد به معنای وجود یک وضعیت اضطراری و فوری است که نیاز به فرود دارد. pic.twitter.com/o3HBB660hs
कहां से ऑपरेट हो रहा था विमान
रिपोर्ट के मुताबिक, यह KC-135 विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर तैनात था. यह विमान मिडिल ईस्ट में चल रहे सैन्य अभियानों में सहायता कर रहा था. ट्रैकिंग डेटा में देखा गया कि विमान पहले कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा और फिर नीचे उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया.
अभी तक क्या स्थिति है
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान के साथ क्या हुआ. न तो किसी हादसे की पुष्टि हुई है और न ही किसी हमले की आधिकारिक जानकारी सामने आई है. जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं.
पहले भी हुआ था ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब KC-135 विमान को लेकर ऐसी स्थिति सामने आई हो. इससे पहले मार्च महीने में भी ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना का एक KC-135 विमान लापता हो गया था.
KC-135 स्ट्रैटोटैंकर क्या है
KC-135 स्ट्रैटोटैंकर अमेरिकी वायुसेना का एक खास सैन्य विमान है जिसे “फ्लाइंग गैस स्टेशन” भी कहा जाता है. इसका मुख्य काम हवा में ही दूसरे विमानों को ईंधन देना होता है, ताकि वे ज्यादा समय तक उड़ान भर सकें और लंबी दूरी तय कर सकें.
विमान की बनावट और क्षमता
इस विमान में चार टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं और इसके पंखों के नीचे ईंधन भरने की व्यवस्था होती है. इसके ऊपर कार्गो डेक भी होता है, जिससे यह यात्रियों और सामान को भी ले जा सकता है. यह लगभग 37,000 किलोग्राम तक का सामान या कई दर्जन यात्रियों को ले जाने में सक्षम होता है.
अन्य मिशनों में इस्तेमाल
KC-135 सिर्फ ईंधन भरने तक सीमित नहीं है. इसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी किया जाता है. यह एयर मेडिकल रेस्क्यू मिशन में भी मदद करता है, जहां घायल या बीमार लोगों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया जाता है. कई बार इसमें मेडिकल टीम भी मौजूद होती है जो उड़ान के दौरान इलाज में मदद करती है.
ये भी पढ़ें- बंपर जीत के बाद भी बहुमत से दूर रह गए विजय, तमिलनाडु में कैसे बनेगी सरकार? जानें समीकरण