यूपी में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! UPSSSC ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली वैकेंसी

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं.

upsssc-senior-instructor-recruitment-2026-132-posts-apply-online
Image Source: Social Media

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 5 अक्टूबर तक का समय है.

132 पदों पर होगी नियुक्ति

UPSSSC की इस भर्ती में अलग-अलग विभागों में सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पद भरे जाएंगे. इनमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 30, प्लांट प्रोटेक्शन और हॉर्टिकल्चर के 16-16, एनिमल हस्बैंड्री के 14 और एग्रोनॉमी के 12 पद शामिल हैं. महिला कल्याण के 9 पदों के अलावा सहकारिता, पंचायत और सॉयल साइंस में 8-8 पद निर्धारित किए गए हैं. कृषि विस्तार, जनस्वास्थ्य और प्रोडक्शन से जुड़े पद भी भर्ती में शामिल हैं.

PET-2025 स्कोर कार्ड जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET-2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. यानी केवल शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे. PET-2025 में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

किस योग्यता पर मिलेगा मौका?

अलग-अलग सीनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है. पद के अनुसार उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ B.Sc Agriculture, B.Tech Agriculture Engineering, B.V.Sc, B.Sc Home Science/Nutrition या M.A., M.Com, M.Sc जैसी संबंधित डिग्री होनी चाहिए. उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

35,400 से 1.12 लाख तक सैलरी

सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-6 के तहत वेतन दिया जाएगा. इस पद की सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक होगी. इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न भत्तों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है.

5 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

UPSSSC भर्ती के लिए आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है. वहीं, उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे. सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है. इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. यहां ‘Live Advertisement’ सेक्शन में Advt No. 21-Exam/2026 का चयन कर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP या मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी से लॉगिन करना होगा. इसके बाद शैक्षणिक विवरण भरकर 25 रुपये की फीस जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: UPSC में नौकरी का शानदार मौका! असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट