Upcoming Smartphones 2026: नए साल में स्मार्टफोन बाजार में होगा धमाका, कई स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री; देखें लिस्ट

Upcoming Smartphones 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नई रफ्तार देखने को मिलने वाली है. इस साल टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए कई बड़े लॉन्च लाइन में खड़े हैं.

Upcoming Smartphones 2026 Realme Oppo many company see list here
Image Source: Social Media

Upcoming Smartphones 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नई रफ्तार देखने को मिलने वाली है. इस साल टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए कई बड़े लॉन्च लाइन में खड़े हैं. फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज, प्रीमियम फोन से लेकर बजट सेगमेंट तक—हर कैटेगरी में कंपनियां अपनी ताकत झोंकने वाली हैं. जनवरी के पहले ही हफ्ते में Realme, Redmi, Motorola, Poco और Oppo जैसे ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं, जिससे साल की शुरुआत ही काफी रोमांचक होने वाली है. आइए जानते हैं 2026 में लॉन्च होने वाले उन स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन पर पूरे साल यूजर्स की नजरें टिकी रहेंगी.

Realme 16 Pro Series: दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ एंट्री

Realme अपनी 16 Pro सीरीज को भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro 5G शामिल होंगे. लीक जानकारी के अनुसार, बेस मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है. इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है. जहां Pro वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, वहीं Pro मॉडल MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट के साथ आ सकता है.

Redmi Note 15G: मिड-रेंज में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Redmi Note 15G की भारत और ग्लोबल लॉन्चिंग 6 जनवरी को तय मानी जा रही है. यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करेगा और अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड के साथ आ सकता है. मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन बड़ी टक्कर देने वाला माना जा रहा है.

Motorola Signature: प्रीमियम डिजाइन के साथ फ्लैगशिप पावर

Motorola Signature स्मार्टफोन 7 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा. इस फोन का फैब्रिक फिनिश रियर पैनल और स्लिम बेज़ल वाला फ्लैट डिस्प्ले इसे अलग पहचान देता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 SoC, 16GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है, जिससे यह एक प्रीमियम फ्लैगशिप विकल्प बन सकता है.

Poco M8 5G: बजट सेगमेंट में पावरहाउस

Poco M8 5G की लॉन्चिंग 8 जनवरी को होगी. यह फोन ड्यूल-टोन डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें मैट और वेगन लेदर फिनिश देखने को मिलेगी. कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे बजट सेगमेंट का गेमचेंजर बना सकती है.

Oppo Reno 15 Series: डिजाइन और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन

Oppo Reno 15 सीरीज के जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस लाइनअप में Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं. Reno 15 Pro Mini की संभावित कीमत करीब 60,000 रुपये बताई जा रही है. इस सीरीज में Oppo की HoloFusion टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम देखने को मिल सकता है.

Samsung Galaxy S26 Series: फ्लैगशिप सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड

Samsung अपनी Galaxy S26 सीरीज को फरवरी 2026 में पेश कर सकता है. इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. शुरुआती डिजाइन लीक के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra का लुक S25 Ultra जैसा होगा, लेकिन इसमें नया उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है.

Google Pixel 11 Series: AI और कैमरा पर रहेगा फोकस

Google Pixel 11 सीरीज की भारत में संभावित लॉन्चिंग अगस्त 2026 में हो सकती है. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro मॉडल्स के साथ एक नया Pixel Fold भी शामिल हो सकता है. गूगल इस बार भी अपने नेक्स्ट-जेन Tensor चिप और एडवांस AI फीचर्स पर खास ध्यान देगा.

Apple iPhone 18 Series: फोल्डेबल आईफोन से मचेगा तहलका

सितंबर 2026 में Apple अपनी iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल को स्किप कर सकती है. मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन भी 2026 में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत 2000 डॉलर से ज्यादा यानी करीब 1.80 लाख रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Bharat Taxi App: नहीं चलेगी ओला-उबर की मनमानी! न लगेगा कमीशन; लॉन्च हुआ भारत टैक्सी ऐप...जानें खासियत