UP Rojgar Mela 2026: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक... युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी रोजगार मेला 2026 (UP Rojgar Mela 2026) आयोजित कर रही है.

UP Rojgar Mela 2026 From 10th-pass to graduates job opportunity for the youth
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी रोजगार मेला 2026 (UP Rojgar Mela 2026) आयोजित कर रही है. इस अभियान का आयोजन सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल के जरिए किया जाएगा. प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग तारीखों पर रोजगार मेले लगेंगे, जहां निजी कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

इस रोजगार मेले में कई तरह की शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं:

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई
  • डिप्लोमा
  • ग्रेजुएट
  • पोस्ट ग्रेजुएट
  • इंजीनियरिंग
  • एमबीए
  • अग्निवीर योजना से जुड़े युवा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा संबंधित कंपनी और पद के अनुसार तय होगी.

आवेदन पूरी तरह मुफ्त

इस भर्ती अभियान में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थी सभी मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा.

फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

इन जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

जून और जुलाई 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इनमें प्रमुख जिले हैं:

  • भदोही
  • मुजफ्फरनगर
  • आगरा
  • प्रयागराज
  • वाराणसी
  • लखनऊ
  • जौनपुर
  • अयोध्या
  • झांसी
  • एटा
  • फिरोजाबाद
  • उन्नाव
  • देवरिया
  • रामपुर
  • कानपुर नगर
  • बुलंदशहर

आगरा में महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा. वहीं, लखनऊ, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर और भदोही समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में निजी कंपनियां भर्ती करेंगी.

इंटरव्यू में जाते समय ये दस्तावेज साथ रखें

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ ये जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं:

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अपडेटेड बायोडाटा (Resume)
  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचने पर इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें- ट्रंप के एक फोन कॉल से हटा अमेरिकी खिलाड़ी का बैन! FIFA ने दी खेलने की अनुमति, बेल्जियम बोला- शर्म करो