यूपी में नौकरी का सुनहरा मौका! 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कितनी होगी सैलरी

UP Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य के राजस्व विभाग ने लगभग 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है.

up Revenue Department Lekhpal Junior Assistant Recruitment 2025
Photo: Internet

UP Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य के राजस्व विभाग ने लगभग 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद, विभाग ने लेखपाल, कनिष्ठ सहायक और तहसीलदार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित आयोग को भेज दिया है. जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती 

राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लेखपाल और कनिष्ठ सहायक पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि तहसीलदार के पद प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे. इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरकर कामकाज की गति बढ़ाना और सेवा गुणवत्ता में सुधार लाना है. खासतौर पर लेखपालों की नियुक्ति से ग्रामीण इलाकों में भूमि रिकॉर्ड और राजस्व संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरें ताकि प्रशासनिक कामकाज में बाधा न आए और आम जनता को बेहतर सरकारी सेवाएं मिल सकें. इसी दिशा में राजस्व विभाग ने भी तत्परता दिखाई है और भर्ती आयोग को पूरी जानकारी प्रदान कर दी है.

कितनी होगी सैलरी?

राज्य में लेखपाल बनने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है. 7वें वेतनमान के तहत लेखपाल की शुरुआती सैलरी 15,000 से 60,000 रुपये के बीच होगी, जिसमें 2,000 रुपये का ग्रेड पे भी शामिल होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के बाद प्रदेश के हजारों युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: अब मंदिरों में बिना पहचान के नहीं मिलेगी एंट्री, योगी सरकार लाएगी हाईटेक फेस रिकग्निशन सिस्टम, इन जिलों से होगी शुरुआत